भारत में कोरोना का सबसे बड़ा अटैक, एक दिन में पहली बार 2 लाख 34 हजार नए केस, 1338 मौतों से हड़कंप

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है और लगातार तीन दिनों से दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,33,757 नए मामले सामने आए, जिससे बारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,21,683 हो गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। लगातार तीसरे दिन नए मामले दो लाख से अधिक दर्ज किए गए। 

आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 1338 मरीजों की मौत हो गई। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,75,673 हो गई है। इसी के साथ कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या साढ़े 16 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,73,016 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 11.52 प्रतिशत है।

ठीक होने की दर घटकर 87.2 फीसदी हुई:
कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर घट कर 87.2 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,66,889 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.22 प्रतिशत हो गई है।

26.34 करोड़ जांच:
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 15 अप्रैल तक 26,34,76,625 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,73,210 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

साढ़े 53 फीसदी नए संक्रमित केवल चार राज्यों में :
देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों में से साढ़े 53 प्रतिशत केवल चार राज्यों में हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 63,729 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,360, छत्तीसगढ़ में 14,912 और दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए।

आठ राज्यों में 79 फीसदी मौतें :
देश में 24 घंटों के दौरान जिन 1338 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 398 महाराष्ट्र से हैं। इस दौरान दिल्ली के 141, छत्तीसगढ़ के 138 यूपी 103, गुजरात 94, कर्नाटक 78, मध्य प्रदेश 60 और पंजाब के 50 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल की 45 सीटों पर वोटिंग जारी, BJP के पोलिंग एजेंट की मौत, EC ने मांगी रिपोर्ट

Sat Apr 17 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण की 45 सीटों पर आज यानी शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान मतदाता 319 उम्मीदवारों के भाग्य को चुनावी पेटी में बंद […]