भूमाफिया भोला आया पुलिस की गिरफ्त मे

कॉलोनी में गरीबों के लिए बंधक प्लॉट बेच दिये थे, नगर पालिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

धार, अग्निपथ। कॉलोनी में निम्न आय वर्ग के बंधक प्लाट की हेरा फेरी में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार भूमाफिया अनुज तिवारी उर्फ भोला रविवार की रात पुलिस गिरफ्त में आ गया। कोर्ट से मिली दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जमीनो की हेराफेरी करने वाला जादूगर कहे जाने वाले भोला उर्फ अनुज तिवारी ने कई कॉलोनियों के बगीचे की जमीनों को बेचा है। उसके सहित इंदौर के गौतम जैन के विरुद्ध धार नगर पालिका के सीएमओ ने नौगांव थाने पर निहाल नगर में करोड़ों रुपए के 19 बंधक प्लांट बेचे जाने पर प्रकरण दर्ज करवाया था। तिरला थाना क्षेत्र में भी जमीन की धोखाधड़ी के आरोप में भोला तिवारी सहित अन्य आरोपी नवीन जोशी पर एक महिला ने प्रकरण दर्ज करवाया था।

भोला निहाल नगर के बंधक प्लाट में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। वही कॉलोनाइजर गौतम जैन भी फरार है। रसूख के बल पर कॉलोनी में फ्री में पार्टनर बनने वाले भोला तिवारी को रविवार को उन्हीं के घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोला तिवारी कहीं भी फरार नहीं हुआ था वह घर में ही छुपकर बैठा था जिसे नौगांव पुलिस ने सिल्वर हिल स्थित उसके घर गिरफ्तार किया है।

जमानत अर्जी हो गई थी खारिज

आरोपी भोला एफआईआर के बाद से ही फरार चल रहा था। वहीं 27 मार्च से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, मगर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। पुलिस को चकमा देकर कई बार कोर्ट के दरवाजे भी खटखटाएं मगर कोर्ट से भी अग्रीम जमानत खारिज़ कर दी गई व आत्म समर्पण के लिए कहा गया। जमीन अफरा तफरी मामले प्रकरण दर्ज होने तिवारी और जैन की तलाश में जुटी थी पुलिस वही प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही गायब हो गया।

लायसेंस निरस्ती की भी करवाई की

पुलिस में दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने के बाद कॉलोनाईजर का लायसेंस निरस्ती की कार्रवाई भी प्रक्रिया में शुरु हो गई है। नगरपालिका ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धार को पत्र लिखकर मामले के संबंध में जानकारी दी है। एसडीएम से कॉलोनी का नवीनीकरण लायसेंस निरस्त करने के लिए लिखा है। इस पर भी शीघ्र कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में प्लाट बंधक रखे गए थे।

यह था जमीन का मामला

धार में कलेक्टर कार्यालय से महज 500 मीटर दूरी पर निहाल नगर साई रेसीडेंसी नाम से कॉलोनी है। इस कॉलोनी में विकास कार्य परमिशन हेतु नगरपालिका में गरीब वर्ग के लिए आरक्षित 19 प्लांट बंधक रखे गए थे। इस मामले में नगरपालिका को सूचना दिए बगैर और बगैर पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त किए बंधक भूखंडों को विक्रय कर शासन के साथ धोखाधड़ी की गई थी।

नगरपालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला के संज्ञान में यह मामला आने के बाद जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद कॉलोनी मालिक गिन्नी रियलिटी के गौतम जैन और मुख्तियार धार निवासी भोला तिवारी के विरुद्ध धारा 420 और 406 में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें धारा 406 गैर जमानती है।

कोर्ट में किया पेश

वही बंधक प्लाट को लेकर पुलिस द्वारा आरोपी भोला तिवारी को गिरफ्तार किया गया वहीं रात को उसे थाने पर लाया गया वह सुबह जिला कोर्ट में लाया गया जहां पुलिस की सुरक्षा में उसे पेश नौगांव थाने द्वारा रिमांड मांगी गई वही कोर्ट ने 11 मई तक कि रिमांड दी गई वही अब नौगांव पुलिस आरोपी से पूछताछ करेंगी वही अन्य मामले भी सामने आने की बाते की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेढ़ वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान मौत

Mon May 9 , 2022
परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के लगाए आरोप देवास, अग्निपथ। मेंढकी रोड़ भारत माता चौराहा स्थित अमन अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बालिका महक चटर्जी की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उपाध्याय नगर निवासी बालिका के पिता […]