भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, होशंगाबाद, उज्जैन और चंबल क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना। - Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना।

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के अंतिम दिन बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान बताया है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की है। इसमें सतना में 26.8 एमएम, दतिया में 26.2 एमएम, खजुराहो में 20.0 एमएम, उमरिया में 18.2 एमएम, पचमढ़ी में 13 एमएम, रीवा में 13 एमएम, सागर में 14.4 एमएम, गुना में 3.8 एमएम, इंदौर में 3.8 एमएम, रायसेन 5.8 एमएम और मंडला में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के आसपास तलाशे जा रहे रहस्य, पुरातत्ववेत्ताओं ने 11वीं सदी की प्राचीन बस्ती खोजी

Wed Jun 2 , 2021
2 घंटे 4 मीटर से अधिक खुदाई की, इल्तुमिश द्वारा तोडऩा बताया उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण के लिए मंदिर के 500 मीटर के दायरे में तेजी से खुदाई की जा रही हैं । खुदाई के दौरान एक बार फिर सैकड़ों साल पुराने मंदिर के अवशेष मिले है […]