भ्रष्ट भानपुरा की करतूत 3: जितेंद्र की लिज़ में अटका रोड़ा, अचानक अतिक्रमण तोड़ा

सच कोने में है दुबका,दरारों से झांक रहा है,
झूठ मदमस्त हो-चौराहें पर नाच रहा है.।
पता नही इतने बेताब इतने बेकरार क्यूँ हैं,
लोग जरूरत से ज्यादा होशियार क्यूँ हैं, ?

झाबुआ।  पंक्तिया बयान कर रही है ऐसे भ्रष्टो की जो शातिर होने के साथ ही अपने आप को दुध का धुला साबित करने मे तुला है । प्रशासन को भी अंधेरे मे रख कर अपनी जेब का भार बढाने में पिछे नही रह रहा है । बीते दिनों जिले के थांदला कस्बा पटवारी के निलंबन का मामला अब जिले भर में चर्चा का विषय बनता जा रहा हे। असल में जिन कारणों से कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा झाबुआ द्वारा अपने आदेश से पटवारी असरफ कादरी को निलंबित किया उसकी असलियत उजागर होने लगी हे।

थांदला पेटलावद,बदनावर मार्ग की जिस नगर परिषद की नजूल भूमि सर्वे क्रमांक 492/2 पर झाबुआ निवासी जितेंद्र पटेल ने आवेदन कर लिज मांगी थी असल में वहा बीते 8 वर्षो से भू-माफियाओं ने पक्का अतिक्रमण कर कब्जा जमा रखा था। आश्चर्य तो यह की उक्त भूमि पर अतिक्रमण की रिपोर्ट झाबुआ निवासी जितेंद्र पटेल के लीज आवेदन से पूर्व कस्बा पटवारी द्वारा की जा चुकी थी किंतु भ्रष्ट भाना और चेले शक्ति ने अपनी जादुई शक्ति से इन अतिक्रमणकर्ताओं से चांदी के चम्मच में खूब चटनी चाटी होगी तभी बीते 8 वर्षो से किया हुआ अतिक्रमण न तो नगर परिषद की राजस्व शाखा को दिखाई दिया और न ही राजस्व विभाग ने देखा।

भ्रष्टो की भ्रष्टगिरि का आलम यह हे की अतिक्रमण पक्का हुआ जिसके निर्माण की अनुमति नगरपरिषद के साथ ही राजस्व या एमपी आरडीसी से मांगी होगी। तय हैे इन विभागों ने अनुमति दी होगी तभी अतिक्रमण कर पक्का निर्माण हुआ होगा।निर्माण को ले कर अब सवाल उठने लगे हे की भ्रष्ट भानपुरा ने अपने अजीज हम प्याला,हम निवाला विपुल से मिल कर जितेंद्र जो की ऐसे कार्यों का मास्टर माइंड है से लिज़ आवेदन मार्च 2022 में आवेदन करवा दिया। जबकि इसी भूमि इसी सर्वे के लिए थांदला निवासी वत्सल आचार्य ने जुलाई 2021किया था।

वत्सल का आवेदन झाबुआ अपर कलेक्टर से जांच हेतु राजस्व विभाग थांदला अनुभाग को आया भी था परंतु वत्सल का यह आवेदन गुरु भानपुरा चेला शक्ति ने गधे के सिर से सिंग गायब कर दिया और भ्रष्ट भानपुरा ने अपना शैतानी दिमाग लगवाकर न केवल जितेंद्र से आवेदन करवाया अपितु निजी कृषि भूमि मालिकों के जाने का रास्ता तथा एमपीआरडीसी की आपत्ति आने का पंचनामा बना तो शातिर भानपुरा ने पटवारी को पहले निलंबित करवाया और अब उसी जमीन की लिज़ पुन: जितेंद्र को करवाने हेतु उक्त भूमि पर 8 वर्षो से चल रहे अतिक्रमण जिस पर पूर्व में सद्भावना पूर्वक बचाते रहे उसको शिकायत का आधार बना कर जितेंद्र को जमीन लिज़ करने अचानक अतिक्रमण हटवाया और दावा यह भी कर रहे की अन्य चिन्हित अतिक्रमण भी शीघ्र हटाया जाएगा।

भ्रष्ट भानपुरा ने नगर परिषद को जिसने महिला एवम बाल विकास विभाग के आगे सरकारी नाले तथा कृषि विभाग व बालक छात्रावास के साथ सुतरेटी चौराहा पर अतिक्रमण कर दुकानें बनाते हुए कोविड काल के लाकडाउन में नीलामी कर दी जो अतिक्रमण में बनी यह स्पष्ट हो गया तो कागजी कार्यवाही में लेट लतीफी कर पहले निर्माण होने दिया व बाद में लिज प्रक्रिया समझा कर कलेक्टर से लिज़ करवा दी।

कलेक्टर ने केशव उद्यान उजाड़ बनाई गई सीसी रोड़ पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए थे परंतु गुरु चेला भ्रष्ट भानपुरा शक्ति ने कलेक्टर को भी अपनी जिन्न शक्ति से बोतल में उतार दिया। प्रभारी मंत्री से शिकायत हुई तो मात्र सुतरेटी मार्ग पर बन रही अवैेध दुकानों से गेती फावड़े उठाकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। भ्रष्ट भानपुरा के कारनामे गर्त में चले जाते ये तो अच्छा हुआ भ्रष्ट भानपुरा ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार कस्बा पटवारी को निलंबित करवाया तो मामले सुर्खियो में आने लगे। साहब का आलम यह हेै कि अपने मुंह मियां मि_ू बनते और नाचे कूदे वांदरी खीर खाए फकीरा तर्ज पर बिल्ली की तरह आंख बंद कर खीर पीते किंतु यह नही जानते की ये पब्लिक है सब जानती है।

इसीलिये आखिर मे यही कहना हमारा मकसद है कि

लाखों का धन हैं तो भी क्यों आज भिखारी बन
बैठे काले धन की पूजा करके जाने कैसे तन बैठे
भूल गए बचपन में तुम भी खिलौना देख रो देते थे
आज कैसे उन सही लोगों का जानबुझ कर हक़ ले बैठे!!!
उडऩे दो मिट्टियों को आखिर कहाँ तक उडेंगी,
हवाओं ने जब साथ छोड़ा तो जमीन पर ही गिरेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेताओं ने शिक्षक सम्मान समारोह की गरिमा को किया तार-तार

Tue Sep 6 , 2022
जिला पंचायत सदस्यों को मंच पर बुलाने से नाराज होकर किया बहिष्कार महिदपुर, अग्निपथ। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय यशवंत उत्कृष्ट उमावि में आयोजित विकासखंड स्तरीय सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आमंत्रित जनप्रतिनिधियों की घटिया राजनीति के अखाड़े की छाप छोड़ गया। कांग्रेस के चुने गए जनप्रतिनिधियों को मंच […]