बलात्कार का आरोपी अस्पताल से फरार

थांदला। नाबालिग से बलात्कार का आरोपी पुलिद्य अभिरक्षा से फरार हो गया। मामला काकनवानी थाना क्षेत्र का होने से आरोपी को मेडिकल जांच के लिये शासकीय अस्पताल लाया गया था। आरोपी हास्पीटल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। एसडीओपी एमएस गवली ने बताया कि गुरुवार को ग्राम काकनवानी की नाबालिग बालिका से बलात्कार के आरोपी अनिल पिता बदसिंग कटारा उम्र 22 निवासी पंाचखेरिया को काकनवानी पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था। जिसकी मेडिकल जांच हेतु प्रधान आरक्षक कार्यवाहक रमेश कटारा, आरक्षक दिनेश, चालक शोभूसिंह दोपहर 1 बजे शासकीय अस्पताल थांदला लेकर आये थे। मेडिकल जांच के लिये आरोपी को बाथरूम में सेम्पल लेने हेतु भेजा। आरोपी को लेकर आये पुलिसकर्मी बाथरूम के बाहर इंतजार करते रहे काफी देर तक आरोपी बाहर नहीं निकलने पर बाथरूम में जाकर देखा तो आरोपी खिड़की में लगी मच्छर जाली तोड़कर भाग चुका था। आरोपी अनिल पर अपराध क्रमांक 284/21 के तहत धारा 363, 366, 376 ओपी पाक्सो एक्ट की धारा 5 में प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। एसडीओपी गवली ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिये चारों तरफ नाकाबंदी कर पुलिस बल भेजा गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफतार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता को गाली देने पर ली थी युवक की जान, दो आरोपी धराए, एक की तलाश

Fri Sep 10 , 2021
घर में घुसकर घोपा था चाकू, लिव इन रिलेशन भी बनी वजह उज्जैन, अग्निपथ। हीरामिल की चाल में देर रात युवक की चाकू घोपकर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को देवासगेट पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अब भी फरार है। घटना मृतक का […]