मंगलनाथ मंदिर से आईएएस अफसर की बहन का पर्स चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ाई

महाकाल मंदिर में से चेन चुराने के मामले में पूछताछ

उज्जैन,अग्निपथ। मंगलनाथ मंदिर में शनिवार को एक आईएएस अफसर की बहन का पर्स चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ाई है। शक है कि तीनों ने ही महाकाल मंदिर में श्रद्धालु महिला की चेन चुराई थी। मामले में महाकाल पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

आंध्रप्रदेश की आईएएस अफसर की बहन मंगलवार को परिजनों के साथ मंगलनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। यहां उनका पर्स चोरी हो गया। चोर को खोजने े के लिए सुरक्षाकर्मियों ने सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देखे तो तीन महिलाएं पर्स चुराते हुए दिखी।

नतीजतन सुरक्षाकर्मियों ने तीनों को चिमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित श्रद्धालु महिला ने थाने पर हंगामा कर दिया, लेकिन पर्स मिलने पर रिपोर्ट लिखवाने से इंकार कर दिया। नतीजतन पुलिस रात तक महिलाओं से अन्य वारदातों में पूछताछ करती रही।

चेन तोड़ते कैमरे में कैद

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आई एक महिला का चेहरा महाकाल मंदिर में 19 नवंबर को गुजरात की हेमाबेन की चेन चुराने वाली से मिलता है। इसलिए गिरोह को महाकाल पुलिस को सांैपा जाएगा। गढक़ालिका मंदिर में भी नवरात्रि के दौरान महिला की चेन काट ली गई थी। शक है कि वारदात भी इसी गिरोहने की थी। हालांकि फुटेज में चेहरे मिल गए, लेकिन पूछताछ के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गहने हड़पने के लिए बहू को प्रसाद में जहर देने वाला जेठ गिरफ्तार

Sat Dec 18 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। दहेज में आए गहने मांगने पर जेठ ने बहू को प्रसाद में जहर मिलाकर दे दिया। पीडि़त के बयान पर नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र नगर निवाासी मनीषा पति शेषनारायण कुंडेलवाल (35)ने साथ मेें ही रहने वाले जेठ मुरली पिता पूनमचंद (50) […]

Breaking News