मंडी व्यापारी के गोडाउन से 25 क्विंटल सोयाबीन चोरी

Tala toda

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर के अनाज व्यापारी आकाश ट्रेडिंग कंपनी के उप मंडी स्थित गोडाउन से अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए की 25 क्विंटल सोयाबीन चुरा ली।

वारदात पता रविवार को गोडाउन खोलने के दौरान मंडी व्यापारी को चला। घटना की जानकारी देते हुए व्यापारी निर्मला अरोरा ने बताया कि उनका उप मंडी प्रांगण में गोडाउन है। जहां किसानों से खरीदी गई सोयाबीन रखी हुई थी। व्यापारी के अनुसार घटना 6 जनवरी गुरुवार की रात्रि की संभावित है।

व्यापारी अरोड़ा के अनुसार मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी काफी समय से खराब पड़े हैं तथा मंडी में रात्रि के दौरान जुआरियों सटोरियों का जमघट लगा रहता है। महिदपुर रोड थाना प्रभारी हेमंतसिंह जादौन ने बताया कि मंडी व्यापारी की सोयाबीन चोरी की वारदात की जानकारी मिली है। मामला जांच में लिया गया है।

कैमरे बंद

उप मंडी में पहली बार चोरी की वारदात हुई है। सीसीटीवी कैमरे पिछले दिनों तेज बारिश तथा आंधी के बाद से बंद पड़े हैं। वरिष्ठ कार्यालय को सूचना दे दी गई है। चोरी की वारदात की रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय सहित पुलिस थाने में लिखित में कर दी है। – प्रकाश पंवार, उप मंडी कार्यालय प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का बदला ब्लास्ट से हत्या कर लिया

Sun Jan 9 , 2022
रत्तागढ़ खेड़ा में मोटर पंप चलाने के दौरान धमाके में हुई थी युवक की मौत रूनिजा (बडऩगर) , अग्निपथ। ग्राम रतागढ़ खेड़ा में खेत पर सिंचाई करने गए युवक के स्टार्टर चालू करते ही ब्लास्ट होने के कारण मौत का मामला आखिरकार हत्या का ही निकला। पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म […]

Breaking News