मंडी सचिव के मकान और मंदिर की दानपेटी पर बोला धावा

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज-नीलगंगा में वारदातों को अंजाम दे चुके चोर अब नानाखेड़ा में वारदात कर रहे हैं। मंगलवार को वसंत विहार और अथर्व विहार कालानों में चोरी होना सामने आया है। सोमवार को स्वातिनगर में वारदात हुई थी।

वसंत विहार कालोनी में श्री मारुति हनुमान मंदिर में चोरों ने रात 12 बजे बाद धावा बोला और ताले तोडक़र दानपेटी तोडक़र उसमें रखी दानराशि के साथ चांदी से बने पूजन के सिक्के चोरी कर लिये। सुबह पुजारी हरिगिरी पिता भागीरथग गोस्वामी (65) मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देखा। अंदर रखी दानपेटी खाली पड़ी थी। मंदिर में चोरी की सूचना नानाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शाम को दूसरी वारदात अथर्व विहार कालोनी में कृषि उपज मंडी के सचिव उमेश पिता नर्मदाप्रसाद के मकान में होना सामने आई। उमेश परिवार के साथ 12 फरवरी को परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिये भोपाल गये थे। लौटने पर मकान का ताला टूटा दिखाई दिया। चोरों ने सोने के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

21 दिनों से सक्रिय है चोर गैंग

शहर में पिछले 21 दिनों से चोरों की गैंग सक्रिय है। 25 जनवरी को चिमनगंज थाना क्षेत्र की विनायक ग्रिन सिटी और मंगलसागर कालोनी में 3 वारदातों को अंजाम दिया गया था। उसके बाद खंडेलवाल नगर, कस्तुरी बाग, बाफना पार्क और महालक्ष्मी विहार में वारदात हुई। वारदात क बल गैंग ने की थी। उसके बाद गैंग नीलगंगा क्षेत्र में आ गई। हाटकेश्वर, तिरुपति प्लेटिनियम, तिरुपति ड्रि स के सिरियल 7 मकानों के ताले तोड़े। उसके बाद सुभाषनगर में वारदात हुई। इससे पहले हाइराइज में वारदात को अंजाम दिया गया। अब 2-3 दिनों से नानाखेड़ा में चोर धावा बोल रहे है। लगातार वारदातों के बाद भी पुलिस सुराग नहीं तलाश पा रही है।

स्वाति विहार में दिखे थे 3 चोर

रविवार-सोमवार रात स्वाति विहार में रहने वाले निजी क पनी के महाप्रबंधक बृजेन्द्र कुमार सिन्हा के मकान पर चोरों ने खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र वारदात की थी। चोरों ने चांदी के आ ाूषण और बाइक चुराने के बाद मु य दरवाजा तोडक़र चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस को वहां लगे कैमरों में कैद 3 बदमाश दिखाई दिये थे। जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई गई है कि वसंत विहार और अर्थव विहार में भी तीनों बदमाशों ने वारदात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्भगृह निरीक्षक को पुरोहित प्रतिनिधि से दक्षिणा लेना पड़ा महंगा

Tue Feb 15 , 2022
आगामी आदेश तक निलंबित, तीन दिन बाद कार्रवाई उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों मंदिर प्रशासन द्वारा जबरदस्त नजर रखी जाकर ऐसे कर्मचारियों को पकड़ा जा रहा है, जोकि श्रद्धालुओं से अथवा पंडे पुजारियों से पैसे ले रहे हैं। हाल ही में जूता स्टैंड के तीन कर्मचारियों को […]
निलंबित, suspend, निलंबन

Breaking News