217 श्रमिकों को 4, करोड़ 94 लाख से अधिक रुपए का भुगतान

मिल मजदूरों के भुगतान की तीसरी सूची जारी हुई

उज्जैन, अग्निपथ। विनोद मिल मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की तीसरी सूची 14 अक्टूबर को जारी हुई। जिसमें 4 करोड़ 94 लाख से अधिक रुपए का भुगतान किया गया।

अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार के साथ उज्जैन मिल मजदुर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सुनहरे एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के प्रधानमंत्री पं. हरिशंकर शर्मा ने परिसमापक कार्यालय द्वारा जारी की सूची से अवगत कराया। साथ ही बताया कि जिन श्रमिको के आवेदन व श्रमिको के दस्तावेज जमा किये उनकी जाँच प्रक्रिया परिसमापक कार्यालय में जारी है।

ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि अब तक कुल 417 मजदूरों को भुगतान किया जा चूका है पहली सूची में 100 मजदूरों को 2.21 करोड़ का एवं दूसरी सूची में अगले 100 मजदूरों को 2.22 करोड़ का भुगतान किया गया! और 14 अक्टूबर को तीसरी सूची में 217 मजदूरों को 4.9 करोड़ का भुगतान किया गया जिसकी सूची उज्जैन मिल मजदुर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर चस्पा की जा रही है।

पं. हरिशंकर शर्मा एवं संतोष सिंह सुनहरे ने बताया कि अब तक कुल 417 मजदूरों को 9,39,98453/- राशि का भुगतान किया जा चुका है और भी मजदूरों के भुगतान के लिए लगातार प्रयासरत है श्रमिको से अनुरोध किया है कि यूनियन कार्यालय पर आकर सूची देख सकते है एवं शेष श्रमिक शीघ्र अपने दस्तावेज कार्यालय आकर जमा करें, जिससे उन्हें शीघ्र भुगतान किया जा सके।

तीसरी लिस्ट को लेकर श्रमिको ने मिल मजदुर संघ में मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई। इस मौके पर फूलचंद मामा, किशोरसिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, रमेश शर्मा, मोतीलाल अखंड, रामनारायण जाटवा, विनोद कपूर, रामचंद्र सूर्यवंशी, लल्लूसिंह भदौरिया, भगवानसिंह राठौर, राजू बाई, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुक्त तक पहुंची सहायक आयुक्त की शिकायत

Fri Oct 14 , 2022
उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा- जांच लंबित, इसलिए बदले जाएं चाज उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में सहायक आयुक्त नीता जैन के खिलाफ एक बार फिर से लामबंदी शुरू हो गई है। नीता जैन के पास फिलहाल स्टोर सहित करीब 6 विभागों के चार्ज है। शुक्रवार को उनसे जुड़ी एक शिकायत ननि […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन