मक्सी रोड पर डम्पर और मैजिक की भिड़ंत, चालक घायल

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर शनिवार रात 9 बजे के लगभग डम्पर-मैजिक के बीच भिड़ंत हो गई। मैजिक चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने करीब 30 मिनिट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि मक्सी रोड पीटीएस के समीप तेज गति से दौड़ते डम्पर से मैजिक को जोरदार ट्रक मार दी। दुर्घटना में मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक गंभीर घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके से चालक डम्पर लेकर भाग निकला था। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि घायल छोटेलाल पिता कन्हैयालाल (26) निवासी पंवासा का रहने वाला है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई थी।

जाम लगने पर करीब 30 मिनिट की मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया गया और क्रेन की मदद से मैजिक को सडक़ मार्ग से हटाया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर डम्पर चालक की तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में रोबोट करेगा सीवर लाइन की सफाई

Sat Apr 16 , 2022
केरल की कंपनी ने अपने प्रोडक्ट का डेमो दिया उज्जैन, अग्निपथ। आने वाले दिनों में आपको उज्जैन शहर में सडक़ो पर ऑटोमैटिक रोबोट सीवरेज लाइन की सफाई करता हुआ दिख सकता है। नगर निगम का अमला फिलहाल इसी तैयारी में जुटा है। पिछले दो दिनों से केरल की एक कंपनी […]
siver robot