मतदान दलों को ले जा रही बस धक्का से हुई स्टार्ट

thandla bus dhakka 30 06 22

थांदला, अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिये गुरूवार को मतदान दलों को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय से रवाना किया गया। उस समय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर सामने आई। मतदान दलों को भेजने के लिये लगाई गई बस को मतदान कर्मियों को धक्का लगाना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि ब्लाक के कर्मचारियों को उत्कृष्ट विद्यालय पर एकत्रित मतदान दलों की झाबुआ व मेघनगर में ड्यूटी लगाई गई, जिन्हें वहॉ तक पहुंचाने के लिये जीप व बसों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। लेकिन एक बस काफी देर तक चालु नहीं होने पर मतदानकर्मियों ने धक्का लगाया तब कहीं जाकर बस चालु हुई, उसके बाद कर्मचारी गतंव्य तक पहुंचे।

पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में भी प्रशासनिक अव्यवस्था देखने को मिली जिसका खामियाजा मतदानकर्मियों को भुगतना पड़ा। प्रथम चरण के मतदान में भी मतदान केन्द्र पर समूचित व्यवस्थाएं नहीं। कई मतदान केन्द्रों पर पीने का पानी नहीं था तो कहीं मतदानकर्मियों के लिये भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। साम्रगी वितरण स्थल पर की गई नाश्ता व्यवस्था भी कुछ ही देर में बंद हो गई, जिस वजह बहुत से कर्मचारियों को नाश्ता भी नहीं मिल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौधारोपण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के समर्थन में आए टेंट व्यापारी

Sat Jul 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को उचित ठहराया है। संगठन ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें निर्णय लिया वे केंद्र सरकार के इस निर्णय के पक्ष में काम काम करेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे कि प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग […]
tent association single use plastic