मशीन से कटेंगे चालान, मिलेगा चोरी के वाहन का सुराग

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस अब शहर में पीओएस मशीनों से चालानी कार्रवाई करेगी। मशीन में वाहन का न बर डालने पर इस बात की जानकारी भी सामने आ जाएगी कि वाहन चोरी का है या नहीं। सोमवार को मु यालय से आई 85 मशीनें थाना प्रभारियों को सौंपी गई।

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को पीओएस मशीन की जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान मशीन को डेमो करते हुए बताया कि अब चालान ऑनलाईन बनाएं जाएगें। जिसका पूरा रिकार्ड प्रतिदिन उनके कार्यालय तक पहुंचेगें। मशीन के माध्यम से होने वाली कार्रवाई के बाद पुलिस अवैध वसूली के आरोपों से भी मुक्त हो जाएगी।

एसपी ने बताया कि मु यालय से 85 मशीने उपलब्ध कराई गई है। जिसे जिले के थानों पर भेजा गया है। मशीन कई तरह के फीचर से लैस है, जो पुलिस और आरटीओ विभाग के सर्वर से जुड़ी है। चालानी कार्रवाई के दौरान वाहन का नबर मशीन में दर्ज करते ही पता चल जाएगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। वाहन का मालिक कौन है।

पाइंट ऑफ सेल यानि पीओएस मशीन से एक रिसिप्ट भी निकलेगी, यानि पुलिसकर्मियों को भी चालान कट्टे से निजात मिल जाएगी। जिले में फिलहाल ये मशीनें सभी थाना प्रभारी, ट्रेफिक थाने के स्टाफ और राजपत्रित अधिकारी उपयोग कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल कर्मचारियों ने दिया स्टेशन पर धरना

Mon Jun 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। एनएफआईआर एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त आह्वान पर रेलवे बोर्ड, समस्त महाप्रबंधक कार्यालय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं सभी बड़े स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को उज्जैन स्टेशन पर भी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के उज्जैन शाखा के सचिव […]