महंगा पड़ा कार रोकना, पिस्टल दिखाकर लूटा

माकड़ोन में चार बदमाशों ने दिया अंजाम

उज्जैन, अग्निपथ। प्रायवेट अस्पताल का मैनेजर कार में सवार होकर शुक्रवार-शनिवार रात घर लौट रहा था। रास्ते में एक बदमाश ने कार को हाथ देकर रोका। तीन साथियों ने पिस्टल अड़ाकर लूट को अंजाम दे दिया।

माकड़ोन के ग्राम करेडी में रहने वाला संजय पिता शंकरसिंह ग्राम झुमकी स्थित प्राइवेट अस्पताल का मैनेजर है। रात को अपनी कार क्रमांक एमपी 13 सीवी 8595 में सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम कपेली के बीच आम रोड पर एक युवक ने हाथ देकर लि ट मांगी। संजय ने रात का समय होने पर अपनी कार ली। उसी दौरान बाइक पर सवार 3 युवक ओर आ गये। चारों ने पिस्टल अड़ाकर संजय को कार से बाहर निकाला और उसके गले से सोने की चेन, जेब में रखा पर्स छीन लिया और धमकाकर भाग निकले।

बदमाश भागते समय अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गये। संजय ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि पर्स में 8 हजार रुपये रखे हुए थे। अंधेरा होने पर बदमाश आगे किस रास्ते से भागे कुछ पता नहीं चल पाया।

मौके से मिली बाइक पुलिस ने जब्त की है। जिसका नत्बर एमपी 13 ईटी 1892 सामने आने पर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक चोरी की हो सकती है और बदमाश आसपास क्षेत्र के हा ेसकते है। जिन्हेेें पहले से पता था कि रात को कार से अस्पताल का मैनेजर घर लौटा है। फिलहाल मामले में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

लाखों का बेग चुराने वालों का नहीं मिला सुराग

उज्जैन, अग्निपथ। दौलतगंज घी मंडी में दो दिन पहले बदमाशों ने झांसा देकर कोल्ड्रिंग्स करोबारी की कार से पौने पांच लाख रुपयों से भरा बेग चोरी कर लिया था। जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

झारडा में रहने वाला अखिलेश जायसवाल कोल्ड्रिंग्स का करोबार करता है। 2 दिन पहले घी मंडी नाकोड़ा कोल्ड्रिंग्स पर खरीदी के लिये आया था। वह दुकान पर माल का आर्डर दे रहा था, उसी दौरान 2 बदमाशों ने उसकी कार में बैठे चालक और कारोबारी की मां को झांसा देकर पौने पांच लाख रुपयों से भरा बेग चोरी कर लिया था। वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें वारदात करते 2 बदमाशों के साथ भागते समय दो अन्य बदमाश भी दिखाई दिये, लेकिन शनिवार तक पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई थी।

बदमाश वारदात के बाद तोपखाना मार्ग से दौलतगंज मुख्य मार्ग से होते हुए लाल मजिस्द की ओर जाते दिखाई दिये है। उसके बाद गलियों में गुम हो गये। महाकाल टीआई मुनेन्द्र गौतम के अनुसार पुलिस वारदात से पहले के फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं नई सडक़, कंठाल, बहादूरगंज क्षेत्र और आसपास के मार्गो पर लगे कैमरे देखे जा रहे है। बदमाशों की जल्द पहचान के प्रयास किये जा रहे है। बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं मिलने पर कारोबारी में एसपी कार्यालय पहुंच जल्द बदमाशों का पता लगाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयम बगैर मोक्ष नहीं मिलता, यह डगर जितनी कठिन उतनी सुगम

Sat Apr 30 , 2022
धर्मसभा में बोले आचार्य श्री, अवंती पाश्र्वनाथ तीर्थ से निकला जुलूस, खाराकुआ पेढ़ी पर दीक्षार्थी का बहुमान उज्जैन, अग्निपथ। पंजाब केसरी गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज की निश्रा में दीक्षा महोत्सव अंतर्गत शनिवार सुबह दानीगेट स्थित श्री अवंती पार्श्ववनाथ तीर्थ से बैंड बाजों के साथ दीक्षार्थी […]