महाकालेश्वर मंदिर के दो कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव

लेखा शाखा सहित अन्य शाखाओं के 1 दर्जन से अधिक कर्मचारी है बीमार

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारी अब कोरोना पॉजिटिव होना शुरू हो गए हैं। मंदिर के दो कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मंदिर प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए दोनों के कार्यस्थल पर सैनिटाइजर का छिडक़ाव कर स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों की कोरोना जांच का निवेदन किया है।

महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासनिक भवन के आधा दर्जन से अधिक प्रभारी सहित कर्मचारी इन दिनों बीमार चल रहे हैं। इन्होंने अपने कोरोना जांच करवाई है जिसकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है लेकिन एक कंट्रोल रूम कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी लगने पर मंदिर प्रशासन ने कंट्रोल रूम को सैनिटाइज करवा कर सभी कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए हैं। इसी तरह नंदीहाल में काम करने वाले एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि उक्त कर्मचारी कोरोना से ग्रसित है। लेखा शाखा के प्रभारी की रिपोर्ट भी आना बाकी है , हालांकि मंदिर में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन अभी तक मंदिर प्रशासन को उनकी रिपोर्ट नहीं पहुंची है।

बीमा का मिल रहा फायदा

कुछ कर्मचारी बीमार होने पर निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं। पिछले दिनों कर्मचारियों का बीमा करवाया गया था जिसका लाभ उनकी इस बीमारी में मिलेगा। हालांकि बताया जाता है कि बीमा करने वाला एजेंट सूचना के बाद भी बीमा का लाभ देने के लिए कर्मचारियों के पास नहीं आता है लेकिन मामला जब प्रशासनिक कार्यालय के बीमारी से जुड़ा हो तो उनको अवश्य ही बीमा लाभ प्राप्त होगा।

बीमार है तो फिर क्यों आए कार्यालय

लेखा शाखा प्रभारी ने भी अपनी कोरोना जांच करवाई है जिसकी रिपोर्ट फिलहाल आना बाकी है लेकिन उनके द्वारा 17 मार्च से उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी नहीं भरी गई है। 20 मार्च को उनके द्वारा एकाएक कार्यालय में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना कहीं ना कहीं दूसरे अन्य कर्मचारियों के लिए खतरा पैदा कर रही है। उनके द्वारा 20 मार्च को कार्यालय में आने के बावजूद भी उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगाई गई थी।

यह भी पढ़ेंः खबरों के उस पार: अब तो महाकाल में भी कोरोना..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैसला:बुलंदशहर में कोचिंग से लौट रही छात्रा को अगवाकर कार में रेप किया, फिर हत्या कर दी; 3 युवकों को मौत की सजा

Thu Mar 25 , 2021
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप और हत्या के 3 दोषियों को पॉक्सो कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 3 साल पुराना है। घटना के वक्त छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में तीनों युवकों ने उसका अपहरण कर […]