दस दिवसीय ‘नवकार मंत्र आराधना’ में 36 आराधकों ने किये 8 लाख जाप

नवयुवक परिषद नयापुरा 14 अगस्त को निकालेगी तिरंगा यात्रा

उज्जैन, अग्निपथ। त्रिस्तुतिक श्वेतांबर जैन श्रीसंघ नयापुरा के तत्वावधान में राजेन्द्र सूरि ज्ञान मंदिर नयापुरा में विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से 36 आराधकों ने नवकार मंत्र जाप किया।

श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पगारिया एवं राजेन्द्र पटवा ने बताया कि 3 अगस्त से 12 अगस्त तक दस दिवसीय ‘नवकार मंत्र आराधना’ में जैन धर्म के मूल मंत्र ‘नवकार महामंत्र’ के लगभग 8 लाख जाप किये। इसमें सभी आराधक श्वेत वस्त्र धारण कर प्रतिदिन सुबह प्रतिक्रमण, भक्ताम्बर पाठ, भगवान की पूजन अर्चन, देववंदन एवं धर्म की सभी क्रिया करके जाप किये।

पश्चात सामूहिक गरम पानी के एकासना की व्यवस्था त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ द्वारा की गई शुक्रवार को अंतिम दिवस जाप करके शनिवार को जैन ओसवाल धर्मशाला नयापुरा में सभी आराधकों के पारणे एवं बहुमान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुरेश पगारिया, प्रकाश गादिया, नवयुवक परिषद, महिला परिषद, बहुमंडल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

इसी क्रम में नवयुवक परिषद नयापुरा द्वारा 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे तिरंगा यात्रा भारत वर्ष के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजेन्द्र सूरि ज्ञान मंदिर से प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुई जैन ओसवाल धर्मशाला नयापुरा पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक पारसचंद्र जैन, पार्षद रजत मेहता उपस्थित रहेंगे। सभी समाजजनों से निवेदन किया कि तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे भव्यता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 3 वार्डों की सैंकड़ों बहनों से राखी बंधवाई और लिया आशीर्वाद

Fri Aug 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने 12 अगस्त को उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-48, 35 लश्करी प्रजापत धर्मशाला नीलगंगा एवं वार्ड क्रमांक-34 जयसिंहपुरा की सैंकड़ों बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने राखी बंधवाने के बाद बहनों को उपहार वितरित किये। रक्षाबन्धन पर्व के दूसरे […]