महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को ले सकेंगे गोद

महाशिवरात्रि पर महाकाल

307 बच्चे किए चिन्हित, एक बच्चे पर 2 हजार महीने का खर्च उठाएगा दानदाता

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को अनाथ बच्चों के लिए एक काउंटर शुरू किया गया जिसमें दानदाता अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेकर उन्हें गोद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें 24 हजार रुपए सालाना खर्चा देना होगा। इसकी शुरुआत शनिवार से कर दी गई।

महाकालेश्वर मंदिर में दानदाताओं की कमी नहीं है। अब दानदाता महाकाल मंदिर में लगे काउंटर से अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनका पालन पोषण कर सकेंगे। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर दान काउंटर खोला गया है। जिसमें बच्चों की सारी जानकारी दी गई है, जिसमें बैंक अकाउंट सहित बीपीएल कार्ड की जानकारी भी शामिल है।

धाकड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश थे कि 1 मार्च 2020 से 30 जून 2021 तक जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी हो या पिता की मौत हो गई हो और बच्चों पालने वाला कोई नहीं है। ऐसे बच्चों के सर्वे के आदेश दिए थे। सभी बच्चों को स्कीम में लेना है। सर्वे में 307 बच्चे अभी भी ऐसे हैं जिनके लिए सुविधा दी जानी शेष थी।

केंद्र से 40 बच्चों का ही पैसा आता है, अब जो बच्चे शेष रह गए थे। उनके पढ़ाई और उनके खर्च के लिए 2 हजार प्रतिमाह देने के लिए महाकाल मंदिर में काउंटर खोला गया है। जिसमें दानदाता प्रतिमाह 2000 के हिसाब से साल भर के 24000 रुपए डाल सकता है। इस अवसर पर भारत सरकार महिला एवं बाल विकास नईदिल्ली सचिव इंदीवर पांडे भी उपस्थित रहे।

नई जिंदगी मिलेगी बच्चों को

महाकाल मंदिर में आने वाले दानदाता कई प्रकार का दान देते है।ं ऐसे में दानदाताओं का अब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें दानदाता को मंदिर परिसर के काउंटर पर जाकर लिस्ट देखना होगी और 307 बच्चों में से जितने भी बच्चे गोद लेना चाहते हैं वह ले सकते है।ं इसके लिए उन्हें दो हजार प्रति बच्चों के हिसाब से बच्चों के अकाउंट में जमा कराना होगा।

निजी स्पॉन्सरशिप से बच्चों को मदद

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी मोहम्मद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि निजी स्पॉन्सरशिप से बच्चों को मदद मिलेगी। सभी 307 बच्चे बीपीएल कार्ड धारी हैं। जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है। इनके माता-पिता की कोरोना से मौत हुई हो। यह सभी बच्चों के लिए मंदिर समिति ने अनाथ बच्चों के पालन पोषण के लिए एक काउंटर लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगतपुरी स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में दिनदहाड़े चोरी

Sat Mar 5 , 2022
मैजिक वाहन में 65 कट्टे भरकर अज्ञात चोर फरार, कर्मचारी पर शंका जताई नागदा, अग्निपथ। भगतपुरी स्थित एक फैक्ट्री में दिनदहाड़े ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बिरलाग्राम पुलिस ने तीन दिन प्रकरण दर्ज किया। फैक्ट्री संचालक ने वारदात के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए, जिसमें मैजिक वाहन […]
nagda aluminium factory me chori 05 03 22