महाकालेश्वर मंदिर में मुस्लिम जुनैद के प्रवेश के बाद गंगाजल से किया शुद्धिकरण

महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ने भी किया विरोध, कहा- मंदिर समिति ऐसे लोगों पर लगाम लगाए

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के गोंदिया से गुरुवार 28 अक्टूबर जुनैद इदरीस शेख ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। सोशल मीडिया से लेकर कई जगहों पर जुनैद के मंदिर में प्रवेश का विरोध शुरू हो गया था । जो कि अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हिन्दू महासभा के संत महासभा के अध्यक्ष ने गंगाजल का छिडक़ाव कर शुद्धिकरण किया।

शनिवार को जुनैद के मंदिर में आने पर अखिल भारत हिंदू महासभा की संत महासभा के अध्यक्ष पंडित नीलेशानंद ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल का छिडक़ाव किया और मंदिर का शुद्धिकरण किया और कहा कि मंदिर में ऐसे लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। उनके साथ कुछ और समर्थकों ने भी गंगाजल का छिडक़ाव किया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वहीं आव्हान अखाड़ा के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज ने मंदिर समिति के कामकाज पर सवाल खड़े किए कहा कि मंदिर में सुरक्षा गार्ड क्या कर रहे हैं। इस तरह मंदिर में धार्मिक पहनावे पहनकर आने का हम विरोध करते है।ं आगे से मंदिर समिति को चाहिए कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाए।

5 साल से आ रहा हूं

इधर जुनैद का कहना था कि वह अक्सर दर्शन करने मंदिर में आता है। यहां लगातार 5 सालों से आ रहा हूं। मेरे कई साथी भी यहां दर्शन करने आते हैं और चले जाते हैं। यहां किसी भी धर्म के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। मुझ पर भगवान महाकाल की कृपा है और मुझे भी जय श्री महाकाल बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। ज्ञातव्य रहे कि जुनैद शम्मी और सनी जयसवाल के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने आए थे और वह इनके ड्राइवर हैं।

घूमते फोटो हुआ था वायरल

विगत गुरुवार की शाम करीब 4 बजे से ही महाकाल मंदिर में मुस्लिम युवक के घूमते हुए फोटो वायरल हुए थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया था। जवाब में महाराष्ट्र गोंदिया से दर्शन करने आए जुनैद ने कहा था कि भगवान महाकाल के प्रति मेरी आगाध आस्था है। वह अक्सर दर्शन करने आता है और विगत पांच साल से लगातार आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के फेसेलिटी स्थित चिकित्सालय कक्ष को कराया खाली, स्थानांतरित होगा कंट्रोल रूम

Sat Oct 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण योजना के तहत कंट्रोल रूम से लेकर महानिर्वाणी अखाड़े तक की बिल्डिंग को डिस्मेंटल किया जाना है। इसी को लेकर तीन दिन पहले कंट्रोल रूम को स्थानांतरित करने के लिए मंदिर के चिकित्सालय कक्ष को खाली करा लिया गया। अब डॉक्टर सहित पूरा […]

Breaking News