महाकाल मंदिर के फेसेलिटी स्थित चिकित्सालय कक्ष को कराया खाली, स्थानांतरित होगा कंट्रोल रूम

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण योजना के तहत कंट्रोल रूम से लेकर महानिर्वाणी अखाड़े तक की बिल्डिंग को डिस्मेंटल किया जाना है। इसी को लेकर तीन दिन पहले कंट्रोल रूम को स्थानांतरित करने के लिए मंदिर के चिकित्सालय कक्ष को खाली करा लिया गया। अब डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ खुले में बैठकर श्रद्धालुओं का इलाज कर रहे हैं। हालांकि भर्ती करने की व्यवस्था भी समाप्त हो गई है। लेकिन मंदिर के पास जगह कम होने के कारण ऐसा किया गया है।

जानकारी के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण योजना के तहत बिल्डिंग को डिस्मेंटल किया जाना है। इसका कार्य भी शुरू हो गया है। हालांकि काम काफी धीमी गति से चल रहा है। लेकिन त्योहारों को देखते हुए बिल्डिंग को डिस्मेंटल करने का कार्य पीछे से शुरू किया गया था। अब फिलहाल दीपावली को छोडक़र कोई भी त्योहार सिर पर नहीं हैं। ऐसे में इस काम में गति संभावित है। इसी को देखते हुए मंदिर के चिकित्सालय को अधिकारियों के आदेश के बाद खाली करवा लिया गया है। यहां पर कंट्रोल रूम को स्थानांतरित करने की योजना है।

पूरा स्टाफ खुले में बैठकर कर रहा इलाज

फेसिलिटी सेंटर में स्थित चिकित्सालय कक्ष को खाली करवा लिया गया है। यहां की दवाइयां भी खुले में टेबलों पर रखी गई हैं। चिकित्सालय के डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ खुले में बैठकर श्रद्धालुओं का इलाज कर रहा है। किसी गंभीर मरीज को भर्ती कर अल्प समय के लिए इलाज देने की नौबत आया तो यह संभव नहीं हो पाएगा।

चिकित्सालय कक्ष में पूर्व में तीन बेड भी लगाए गए थे। ताकि चक्कर आने या अन्य ऐसी बीमारी जिसमें मरीज को लेटाने की नौबत आए तो यह संभव नहीं हो पाएगा।

इनका कहना है

महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण योजना के तहत बिल्डिंग को कंट्रोल रूम सहित डिस्मेंटल किया जाना है। चिकित्सालय कक्ष को खाली करवा लिया गया है। यहां पर कंट्रोल रूम स्थानांतरित किया जाएगा। –मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनोविकास विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली मनाई

Sat Oct 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश विकलांग सहायता समिति द्वारा दीपावली उत्सव बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के साथ बड़े हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नानाखेड़ा थाना क्षेत्र कीे सी.एस.पी. सुश्री वंदना चौहान, थाना प्रभारीओमप्रकाष अहिर, अंजुश्री होटल के महाप्रबंधक अनिल दुबे एवं शकुंतला वि.वि. लखनऊ […]
Manovikas diwali 2021

Breaking News