महाकाल कॉरीडोर ने दिलाया उज्जैन को बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड

पर्यटन के साथ शहर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में होगा सहयोगी

उज्जैन, अग्निपथ। दिल्ली में आयोजित स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में शुक्रवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया गया। स्मार्ट सिटी सीईओ अंशुल गप्ता ने यह अवार्ड प्राप्त किया। यह अवार्ड महाकाल मंदिर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य के लिए दिया गया। एक्स्पो में विशेषज्ञों ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पर्यटन विकास के साथ शहर के आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने में सहयोगी होगा।

प्रगति मैदान दिल्ली में 23 से 25 मार्च तक हुए एक्सपो में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। देश के सभी स्मार्ट सिटीज ने अपने अपने अच्छे के कामों को दिखाया। उज्जैन स्मार्ट सिटी की ओर से महाकाल रूद्र सागर विकास योजना और डिजिटल वर्क को फोकस किया गया। इस क्षेत्र में चल रहे कामों को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना था कि अन्य स्मार्ट सिटी के कामों के मुकाबले यहां एक अलग तरह का काम है जो न केवल शहर को पहचान देगा बल्कि आर्थिक विकास में भी मददगार बनेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कोविड सभी खबर इनोवेशन के लिए भी इनाम

उज्जैन को कोविड-19 में रिकवरी इनोवेशन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इस स्मार्ट सिटी में कोरोना की रोकथाम और इलाज में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से विभिन्न स्तर पर सहयोग किया था। आईटीएमएस डिजिटल सेंटर जैसी सुविधाएं भी लोगों तक पहुंचा रही हैं।

अ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा पुलिस ने पकड़ी 3 लाख से अधिक की शराब

Sun Mar 27 , 2022
तीन आरोपी युवक गिरफ्तार नलखेड़ा, अग्निपथ। पिकअप वाहन से शराब का अवैध परिवहन करते पुलिस ने शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी – रात तीन लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया है पुलिस के अनुसार 25 एवं 26 […]