महाकाल दर्शन करने आये रेलवेकर्मी पर चाकू से हमला

उज्जैन, अग्निपथ। नागदा से महाकाल मंदिर दर्शन करने आयेे रेलवे कर्मी पर मंगलवार-बुधवार रात कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। 15 दिन में श्रद्धालु पर चाकू से हमले की दूसरी घटना सामने आई है। हमलावर अल्पसंख्यक समाज के होना बताएं जा रहे हंै।

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में रहने वाला पवन पिता राजेश यादव (22) नागदा रेलवे में पदस्थ है। मंगलवार शाम दोस्त के साथ महाकाल दर्शन करने आया था। दोनों रात 12 बजे के लगभग भारत माता मंदिर की ओर से गुजर रहे थे, उसी दौरान स्कूटी पर सवार अल्पसं यक युवक से रास्ते से अलग चलने की बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और पवन पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट होती देख क्षेत्र में ड्युटी कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो चाकू मारने वाले भाग निकले।

पवन को घायल देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महाकाल मंदिर दर्शन करने आये श्रद्धालु के साथ चाकूबाजी होने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर मामले में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस को कहना था कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से हमला करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब हो कि 15 दिन में श्रद्धालु के साथ दूसरी चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पवन यादव के साथ हुई चाकूबाजी से पहले देवास जिले से आये 2 श्रद्धालु युवको पर हरिफाटक ब्रिज के पास बाईक सवार वर्ग विशेष के युवकों ने चाकूबाजी की थी। पुलिस ने बाइक नम्बर और फुटेज के आधार पर 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

कावड़ यात्रियों से हो चुकी है मारपीट

श्रावण मास में महाकाल का जलाभिषेक करने आ रहे कावड़ यात्रियों के साथ भी मारपीट का मामला सामने आ चुका है। 28 जुलाई की रात इंदौर रोड पर बाइक सवारों ने 2 कावडिय़ों के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद कावड़ यात्रियों चक्काजाम कर दिया था। उस दौरान भी अल्पसं यक समाज के युवक होना सामने आये थे। नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरु की थी, लेकिन अब तक मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच पर हमला

उज्जैन, अग्निपथ। गांवों में चुनावी रंजिश के विवाद अब रोज सामने आने लगे हैं। बुधवार को चुनाव में हार चुके ग्रामीण ने पूर्व सरपंच पर हमला कर दिया। मामला माकड़ोन का है, पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
माकड़ोन के ग्राम गुदड़लिया में पूर्व सरपंच रहे नारायणसिंह पर गांव में रहने वाले रोडूसिंह ने चुनावी रंजीश के चलते हमला किया है। घायल पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सामने आया कि रोडूसिंह चुनाव में खड़ा हुआ था, उस दौरान नारायणसिंह से उसके सामने खड़े प्रत्याशी का समर्थन किया। रोडूसिंह चुनाव हार गया। जिसके चलते उसने रंजीश रखना शुरु कर दिया था। मंगलवार को नारायणसिंह खेत पर डोरे चलवा रहे थे, तभी रोडूसिंह आया और लोहे की रॉड से वार कर दिया। माकडोन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक घंटे तक घेरा कंट्रोल रुम, 4 घंटे बाद तीन को हिरासत में लिया

Wed Aug 3 , 2022
मामला मोतीनगर में हुई वृद्ध की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का उज्जैन, अग्निपथ। 10 दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार और समाजजनों ने बुधवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रुम का घेराव कर दिया। पुलिस ने चार घंटे बाद 3 आरोपियों को हिरासत […]