महाकाल दर्शन करने आ रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत, तीसरा घायल

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर मंगलवार सुबह सडक़ हादसा हो गया। कार सडक़ से उतरने के बाद पेड़ से टकराई गई। 2 युवको की हादसे में मौत हुई है, तीसरा साथी घायल है। तीनों महाराष्ट्र से महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहे थे।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर से उज्जैन आ रही गुजरात पासिंग कार सुबह 7 बजे पंथपिपलाई के समीप सडक़ से नीचे उतरने के बाद पेड़ से टकरा गई थी। दुर्घटना की जानकारी लगने पर 108 ए बुलेंस और डायल हडे्रंड मौके पर पहुंची। कार में सवार तीन युवको को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो को उपचार के लिये भर्ती किया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ देर उसकी मौत हो गई। 2 युवको की मौत के बाद तीसरे घायल से पूछताछ की गई।

उसने मरने वालों के नाम कमलेश पिता मिठालाल (35) निवासी महाराष्ट्र और नितिन पिता बटुकभाई (34) गुजरात होना बताये। खुद का नाम किरण पिता हरीश (30) गुजरात बताया। मृतकों की जानकारी सामने आने पर तीनों के परिजनों को सूचना दी गई।

मामले में मर्ग कायम किया गया। देर शाम दोनों मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे हंै। घायल को गुजरात ले जाया गया है।

नहान के बाद करना थे महाकाल दर्शन

परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त है। कमलेश ट्रांसपोर्ट संचालित करता है। नितिन चाय की दुकान। किरण नितिन के यहां ड्रायवर है, जिसका कहना था कि उन्हे उज्जैन पहुंचकर क्षिप्रा स्नान करना था उसके बाद महाकाल दर्शन। सोमवार शाम को महाराष्ट्र नंदूबार से निकले थे। वह कार ड्राईव कर रहा था, जो नितिन की है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह ठंडी हवा लगने पर नींद का झोंका आने पर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानबूझकर नक्शा पास नहीं कर रही नगर निगम

Tue Apr 5 , 2022
जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की शिकायतों को सुना उज्जैन, अग्निपथ। प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में आज कलेक्टर आशीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुअंकिता धाकरे, एडीएम संतोष टैगोर, एसडीएम गोविन्द दुबे, जगदीश मेहरा एवं वीरेन्द्रसिंह दांगी ने आम शिकायतकर्ताओं की सुनवाई की तथा उनके यथोचित निराकरण के लिये सम्बन्धित […]