महाकाल परिसर खुदाई में निकल रहे मंदिर के अवशेष

आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के टीम सदस्य की निगरानी में हो रही खुदाई

उज्जैन, अग्निपथ। विगत दिनों श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान पुरातनकाल के मंदिर के अवशेष प्राप्त होने के बाद अब पुरातत्व विभाग की राज्य स्तरीय टीम के एक सदस्य की निगरानी में खुदाई के कार्य को किया जा रहा है। जिसमें छोटे मंदिर के पुरातन अवशेष प्राप्त हो रहे हैं।

आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय टीम के सदस्य ध्रुवेन्द्रसिंह जोधा की देखरेख में महाकालेश्वर मंदिर परिसर मेंं खुदाई का काम चल रहा है। यहां पर छोटे मंदिर के अवशेषों की प्राप्ति हो रही है। जिनको एकत्रित किया जा रहा है।

मंदिर के ऊपर का भाग मुस्लिम आक्रांता इल्तुतमिश द्वारा तोडऩा सामने आ रहा है। लेकिन नीचे का भाग मिट्टी के अंदर दबा रहने के कारण अब इसको निकालने का काम आर्को लॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा किया जा रहा है।
छोटे मंदिर के पूर्ण अवशेष मिलने के बाद आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा मंदिर की कल्पना कर उसको वैसा ही स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया जाएगा जैसे कि टूटने के पूर्व था।

इन सभी अवशेषों को अन्न क्षेत्र में रखा जा रहा है। श्री जोधा द्वारा सूक्ष्मता से निगरानी कर श्रमिकों की सहायता से कार्य को कराया जा रहा है। हालांकि मंदिर का कोई बड़ा अवशेष अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है। लेकिन इतना तो तय है कि परिसर में छोटे-छोटे मंदिर थे और इनको मुस्लिम आक्रांता द्वारा तोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटरी पर आने लगा बाजार उतरने लगे मुंह से मास्क

Tue Jun 22 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। कोरोना की दूसरी लहर से हलाकान हुआ जनजीवन अनलॉक -2 में सामान्य होता नजर आ रहा है। गाइडलाइन अनुसार प्रतिबंध के साथ कुछ छूट दिए जाने से बाजार अनलॉक होते ही भीड़ दिखाई देने लगी है। इस बीच मानसून ने दस्तक दी है जिसके बरसने का बेताबी से […]