महाकाल मंदिर के आसपास से हटाए दुकान-ठेले; विवाद के बाद हरकत में आई पुलिस

मंगलवार को दुकानदारों में हुई थी ब्लेडबाजी

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों के बीच विवाद और ब्लेड चलने के बाद बुधवार को पुलिस हरकत में आ गई। निगम अमले के साथ मंदिर क्षेत्र और विवादित स्थल के आसपास लगी दुकानें-ठेले हटा दिये गये।

मंगलवार को बड़ा गणेश मंदिर के पास दुकानदारों के बीच विवाद ने उस वक्त बड़ा रुप ले लिया था, जेब 2 युवकों ने नानूराम कहार पर ब्लेड से वार कर गला काट दिया था। विवाद के चलते श्रद्धालु दहशत में आ गये थे और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। घटनाक्रम के बाद निगम की टीम ने दुकाने के बहार लगे शेड़ हटवा दिये थे, लेकिन बुधवार को पुलिस हरकत में आ गई।

सुबह नगर निगम अतिक्रमण गैंग के साथ मिलकर विवादित स्थल बड़ा गणेश मंदिर की गली में लगी सभी दुकानों को हटा दिया गया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। उसके बाद नगर निगम की टीम मंदिर क्षेत्र में निकली और सडक़ मार्ग पर दुकान-ठेले लगाकर व्यवसाय करने वालों को खदेड़ा गया। निगम टीम को देख दुकानदार अपना सामान समेटकर भागते दिखाई दिये। नगर निगम ने मंदिर के आसपास सफाई अभियान कर दिया, लेकिन गुमटी-ठेले वाले आसपास में गलियों में पहुंच गये। जहां रहवासियों के साथ आने-जाने वालों का परेशानी उठाना पड़ रही थी।

ब्लेड मारने वाले हिरासत में

बड़ा गणेश मंदिर की गली में हार-फूल की दुकान लगाने वाले नानूराम पर ब्लेड़ से हमला करने वाले 2 आरोपियों राजू और भूपेन्द्र को महाकाल पुलिस ने मंगलवार रात प्रकरण दर्ज करने के बाद बुधवार सुबह हिरासत में ले लिया। दोनों नशे आदी हैं और अड़ीबाजी करते हंै। पुलिस दोनों के अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

पूरे क्षेत्र में रखी जा रही नजर

पुलिस ने श्रावण मास के चलते श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए पूरे महाकाल क्षेत्र में नजर रखना शुरु कर दिया है। सभी थानों से पुलिसकर्मियों के शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी गई है। वारदात करने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। लगातार संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशनपुरी में रहने वाला युवक ऑनलाइन ठगी का हुआ शिकार

Wed Jul 20 , 2022
फर्जी व्यक्ति ने फोन पे कंपनी का सीनियर एज्यूकेटिव बताकर युवक के बैंक खाते से उड़ाए 10 हजार रुपये झाबुआ, अग्निपथ। जिले में ऑनलाईन ठगी का काराबोर तेजी से फल-फूल रहा है। फर्जी तरीके से ठगी करने वाले ऐसे अपराधी तत्वों द्वारा संबंधित व्यक्ति की पूरी डिटेल्स निकालकर उनसे फोन […]