महाकाल मंदिर के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्त में

महाकालेश्वर मंदिर

पुजारी के नाम से कर रहा था कॉल, मंदिर समिति ने भी की शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में एसी लगाने के नाम पर व्यापारी को करीब एक लाख की चपत लगाने वाले ठग को माधवनगर पुलिस ने बुधवार को गिर त में ले लिया। आरोपी ने महाकाल के पुजारी के नाम से किराना व्यापारी को भी ठगने का प्रयास किया था। पूछताछ के बाद पुलिस को और भी मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

सर्वविदित है 19 अप्रैल को फ्रीगंज में अरिहंत ईलेक्ट्रानिक्स संचालक विजय जैन से महाकाल मंदिर में एसी का टेंडर दिलाने के नाम पर ऑन लाईन 98 हजार की ठगी हुई थी। मामले में दर्ज केस की जांच से पुलिस को पता चला था कि वारदात सेठीनगर निवासी आयुष उर्फ लंकेश ने की है, लेकिन गिरफ्त में नहीं आने पर पुलिस उसे खोज रही थी। मंगलवार को वह देसाईनगर चौराहे से गिरफ्त में आ गया। टीआई मनीष लौधा ने बताया कि लंकेश से अब तक उससे राशि बरामद नहीं हो सकी है। पुछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

प्रसादी के नाम पर ठगी की कोशिश

लंकेश ने महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु के नाम से किराना व्यापारी प्रभात बंसल को भी 26 अप्रैल को कॉल किया था। उसने लड्डू प्रसादी बनाने की सामग्री खरीदी के नाम पर ठगी की कोशिश की थी। वहीं इंदौर के एसी विक्रेता तुषार माहेश्वरी को आशीष पुजारी बताकर ठग ने मंदिर के लिए 142 ऐसी खरीदने की बात की थी। ठगी के प्रयास का पता चलने पर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने थाने में शिकायत की थी।

इंदौर में पकड़ाया था लंकेश

याद रहे लंकेश ने कोरोना कॉल में गरीबों को भोजन वितरण करने के नाम पर कई लोगों से रकम एठी थी। उसने समाजसेवी संस्था को भी हजारों का चूना लगा दिया था। मोटी राशि एकत्र होने के बाद वह भाग गया था। बाद में इंदौर में काफी समय एक होटल में रहकर ऐश करता रहा, लेकिन भूगतान नहीं करने पर होटल प्रबंधन ने विजयनगर थाने के हवाले किया था। इधर जीवाजीगंज टीआई गगन बादल ने बताया कि रिपोर्ट के नाम पर उनके थाने में ठगी का मामला आया है।

इसलिए सक्रिय हुए ठग

याद रहे महाकाल मंदिर कारिडोर लोकार्पण के लिए जून माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त करने में जूटा हुआ है। शायद इस मौके का फायदा उठाने के लिए ठग सर्किय हो गए है। यहीं वजह है कि शहर के दो अन्य व्यापारी भी ठगी का शिकार हो चूके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगमायुक्त के ‘स्नेह’ से: उपयंत्रियों में ‘खुशी’ की लहर..!

Wed May 11 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिका निगम आयुक्त ने अपने मातहतों का दिल जीत लिया है। उनके द्वारा दिये गये सहभोज के बाद यह स्थिति बनी है। नतीजा निगम गलियारों में आयुक्त के स्नेह का ना केवल गुणगान किया जा रहा है, बल्कि यह तक बोला जा रहा है कि … आज […]
Nagar nigam party 11 05 22