महाकाल मंदिर में जमकर उड़ा गुलाल

नंदीहाल सभा मंडप और मंदिर परिसर हुआ रंगीन

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार होली के दौरान उड़े गुलाल ने पूरे मंदिर परिसर को रंगीन कर दिया। हालत यह थी कि मंदिर के नंदी हाल, सभा मंडप और परिसर में गुलाल फैली हुई थी। मंदिर में सुबह भोग आरती होने तक सफाई नहीं होने से चिकने फर्श पर फैले गुलाल के कारण फिसलन की समस्या भी बनी रही।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को संध्या आरती और मंगलवार को सुबह भस्म आरती के दौरान नंदीहाल में जमकर गुलाल उड़ाया गया। वहीं होलिका दहन के दौरान परिसर में भी जमकर गुलाल उड़ाया। हालत यह थी कि मंदिर परिसर में गुलाल की कई बोरियां खाली हो गई। यही स्थिति मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान भी रही। कई किलो गुलाल उड़ाने के कारण मंदिर मंदिर में भोग आरती के पहले तक नंदी हाल, सभा मंडप और बाहरी परिसर में गुलाल ही नजर आ रहा था। इसके कारण मंदिर में जहां चिकने पत्थर लगे है, वहां दर्शन को आने वाले श्रद्धालु फिसलन के शिकार भी हुए।

भगवान के साथ होली खेलने वाले भक्तों और पुजारियों ने इतना गुलाल उड़ाया कि सभा मंडप और नंदीहाल की दीवारों पर भी गुलाल के निशान अंकित है। खास बात यह है कि सोमवार को संध्या आरती और मंगलवार को सुबह हुई भस्म आरती के दौरान अधिकारी भी मौजूद थे। कर्मचारियों का कहना है कि होली पर पहली बार इतना गुलाल मंदिर में उड़ाया है।

रंगपंचमी के रंगों से क्या हालत होगी

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को होलिका दहन के पहले और भस्म आरती के दौरान मंदिर में जिस तरीके से गुलाल का उपयोग किया है। हालांकि महाकाल मंदिर में इस बार की होली देखकर सफाई व्यवस्था के सारे दावे खोखले साबित हो गए। अब रंग पंचमी पर भी यही हाल रहे तो पुरे मंदिर परिसर को तुरंत साफ़ करवाना होगा ताकि भक्तों को परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारायणा में 151 किलो फूल और गुलाल की होली

Tue Mar 7 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। जिले के महिदपुर स्थित कृष्ण-सुदामा के सबसे प्राचीन मंदिरो में से एक नारायणा मंदिर में होली के पर्व पर 151 किवंटल फूल और गुलाल की होली खेलते हुए पारम्पारिक गैर निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। होली पर्व पर मंगलवार को नारायणा मंदिर में ध्वजा […]