महाकाल मंदिर से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने गये इंजीनियर के मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोडक़र आभूषण और नगदी चुराई है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि अलखधाम नगर में ओम सांई ओम टाउनशीप मेंं एमपीईबी इंजीनियर संदीप उपाध्याय निवास करते है। रविवार दिन में वह परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने गये थे। घर पर ताला लगा हुआ था। मंदिर में भीड़ अधिक होने पर दर्शन में समय लग गया और देर शाम घर लौटे। इस बीच चोरों ने मकान सूना पाकर ताला तोड़ दिया था।

सामान बिखरा देख संदीप ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। वारदात स्थल के आसपास लगे कैमरे पुलिस ने देखे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला पाया। रात में मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। संदीप के अनुसार चोरों ने मंगलसूत्र के साथ चांदी के गिलास कटोरी और पांच हजार रूपये नगद चोरी किये है। जिसकी कीमत 70 हजार रूपये है।

विदित हो कि शहर में पिछले वर्ष भी ठंड के समय लगातार चोरी की वारदात होना सामने आया था। पुलिस ने गुजरात की गैंग को पकडक़र 70 से अधिक मामलों को खुलासा किया था। अलखधाम नगर में हुई चोरी वर्ष की पहली वारदात है।

32 हजार कीमत की मोटर चोरी

झार्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रणायरापीर में तोला पिता रूपासिंह के खेत से चोरों ने 10 हार्स पावर की मोटर चोरी कर ली। खेत में पानी नहीं आने पर मोटर चोरी का पता चला। 32 हजार कीमत की मोटर होने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कानीपुरा मार्ग से मिली पिस्टल

चिमनगंज थाना क्षेत्र कानीपुरा मार्ग से गुजर रहे 2 युवको ने सडक़ किनारे लावारिस हालत में पिस्टल पड़ी देखी को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल बरामद की तो देशी होना सामने आई। जिसे जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि पिस्टलधारी का पता लगाने के लिये मार्ग पर लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्शनार्थियों की संख्या हुई सामान्य

Mon Jan 2 , 2023
एहतियात के तौर पर परिसर 11.45 बजे तक बंद रखा गया उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष पर दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा था। जिला प्रशासन के हाथपांव फूल गये थे। लेकिन दूसरे दिन मंदिर में भीड़ का सैलाब सामान्य हो गया। जिला प्रशासन मान रहा था […]

Breaking News