महाकाल सवारी मार्ग का चौड़ीकरण अंतिम चरण में, निगमायुक्त ने परखी गुणवत्ता

उज्जैन। सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

सिंहस्थ और शाही पेशवाई के लिए तैयार हो रहा मुख्य मार्ग यह रूट बाबा महाकाल की सवारी और सिंहस्थ महापर्व की शाही पेशवाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। निगमायुक्त ने एजेंसी को सख्त हिदायत दी है कि बचे हुए सभी काम तय मानकों के अनुरूप और बेहतरीन फिनिशिंग के साथ जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।

जनसहयोग से हटे भवन, शिफ्ट हुईं पुरानी लाइनें इस बड़े प्रोजेक्ट में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से बाधक भवनों को हटाया गया और धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पेयजल पाइपलाइन, बिजली के पोल, टाटा सीवरेज और क्रॉस ड्रेनेज जैसे सभी प्रमुख तकनीकी काम पहले ही पूरे हो चुके हैं।

सत्यनारायण मंदिर से कमरी मार्ग तक पक्की सड़क बन चुकी है, जबकि छत्री चौक की ओर पेवर ब्लॉक लगाने का काम अंतिम दौर में है। जल्द ही यह पूरा हिस्सा श्रद्धालुओं और आम जनता के लिए पूरी तरह सुगम हो जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Next Post

सिंहस्थ चौड़ीकरण: मुआवजे के लिए भटकते प्रभावित, अधिकारी और नेता सोशल मीडिया की रील में व्यस्त

Sat Jul 18 , 2026
उज्जैन। शहर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं, लेकिन इस विकास की भारी कीमत आम जनता को अपने आशियाने उजाड़ कर चुकानी पड़ रही है। प्रशासनिक महकमा और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार सड़कों पर उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि, इन हाई-प्रोफाइल दौरों का मुख्य उद्देश्य जमीनी […]

Breaking News