महानंदा नगर शॉपिंग कॉम्लेक्स अब दो मंजिला होगा

  • पहले और दूसरे फ्लोर पर 9-9 फ्लेट्स और 10-10 कार्यालय होंगे
  • भूतल पर 20 दुकानों का निर्माण किया जाना है 2019 से प्रस्तावित

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन विकास प्राधिकरण का महानंदा नगर शॉपिंग कॉम्पलेक्स को अब दो मंजिला बनाया जाएगा। यूडीए संचालक समिति की बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो गया है।

अब इस कॉम्पलेक्स में कुल 18 फ्लेट्स और 20 कार्यालय बनाए जाएंगे। इसकी लागत 464 लाख रुपए से ज्यादा आने की संभावना है। वहीं भूखंड का कुल क्षेत्रफल 30 हजार वर्गफीट है। इसमें से 75 हजार वर्गफीट में निर्माण किया जाएगा। 20 भूतल को बनने वाली 20 दुकानों की लागत 135 लाख रुपए तथा प्रथम और दूसरे तल पर बनने वाले फ्लेट्स और कार्यालयों की लागत 329.15 लाख रुपए है। प्रथम तल और दूसरे तल के फ्लेट्स और कार्यालय दो साल यानी 2023 में बनकर तैयार होंगे।

20 दुकानें 30 जून तक तैयार होनी थी

महानंदा नगर में बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 20 दुकानें इस साल 30 जून तक बनकर तैयार होनी थी। परन्तु यह समय सीमा में बनकर तैयार नहीं हो पाई हैं। हालांकि विभाग की तरफ से इनके तैयार होने का दावा किया जा रहा है। इन दुकानों के लिए 2019 में वर्क आर्डर किया गया था।

गोयला खुर्द और हक्कानीपुरा प्रोजेक्ट कैंसिल

यूडीए गोयलखुर्द में साढ़े 8 हैक्टेयर में आवासीय योजना बना रहा था। वहीं हक्कानीपुरा में 85 हैक्टेयर में आवासीय योजना की प्लानिंग की गई थी। राज्य सरकार ने दोनों ही योजना को कैंसिल कर दिया है। यूडीए संचालक मंडल की बैठक में भी इन करोड़ों रुपए की योजनाओं को कैंसिल करने का प्रस्ताव पास हो गया है।

बताया जाता है कि राज्य सरकार ने यूडीए को निर्देश दिए हैं कि वह उज्जैन के मास्टर प्लान के हिसाब से अपने प्रोजेक्ट को बनाए। अभी उज्जैन में मास्टर प्लान को लेकर विवाद चल रहा है। 350 से ज्यादा आपत्तियां मास्टर प्लान को लेकर आई हुई है।

ऐसे में इस करोड़ों के प्रोजेक्ट के अटकने से यूडीए को जबदस्त नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं हक्कानीपुरा और गोयलाखुर्द के आसपास जिन लोगों ने करोड़ों रुपए की कालोनियां काटने की तैयारी की थी। उनका पैसा भी अटकने की अटकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘टीकाकरण से ही कोरोना मुक्त भारत का निर्माण संभव’

Tue Jun 15 , 2021
उज्जैन। भारत की अधिक से अधिक आबादी के वैक्सीनेशन से ही कोरोना मुक्त भारत का निर्माण संभव हो पायेगा। वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता हमें स्वस्थ भारत की ओर ले जायेगी। उक्त विचार माइक्रोबायलॉजी विषय की प्रो. वर्षा कुमावत ने वैक्सीनेशन जागरूकता पर भारतीय कॉलेज में आयोजित वेबिनार में व्यक्त किये। […]