महामारी में भी राजनीति:उज्जैन में CM का पुतला जलाने में युवक कांग्रेस और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; एक पुतला पुलिस ने छीना तो दूसरा ले आए कांग्रेसी

उज्जैन। मंगलवार को उज्जैन में CM का पुतला जलाने के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक कांग्रेस को पुलिस से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। अफसरों ने साफ कहा कि महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। खास बात यह है कि एक पुतला पुलिस ने छीन लिया तो कांग्रेसी दूसरा जलता हुआ पुतला ले आए।

प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज हुई FIR के बाद सोमवार को कांग्रेसियो ने धरना दिया। जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला जला दिया। मंगलवार को उज्जैन में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CM शिवराज सिंह का पुतला जलाने पहुंचे। कंठाल चौराहे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक कांग्रेस ने CM शिवराज सिंह चौहान पुतला फूंका। इस बीच पुलिस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच पुतले को लेकर जमकर खींचतान हुई।

जलते हुए पुतले के बीच पुलिस से झड़प

कंठाल चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। युवक कांग्रेस ने पहला पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने तत्काल पुतला जलने से रोक दिया। इसके बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ता चालाकी करते हुए दूसरा पुतला दूर से जलाकर चौराहे की और लेकर आए। यहां भी पुलिस ने पुतले में लगी आग बुझाने की कोशिश की परन्तु तब तक पुतला जल चुका था। इस घटनाक्रम में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच यहां झड़प भी हुई। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेश जैन ने कहा कि सरकार की मनमानी के खिलाफ यह पुतला दहन किया गया।

माकूल पुलिस व्यवस्था के बीच हुआ पुतला दहन

पुतला दहन रोकने को लेकर पुलिस ने माकूल व्यवस्था की थी लेकिन युवक कांग्रेस का प्लान B भी तैयार था। दअरसल कंठाल चौराहे पर जैसे ही कुछ कार्यकर्ता CM का पुतला जलाने के लिए लाए थे कि पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस बीच अन्य कार्यकर्ता एक और पुतला ले आए और उसे दूर से ही आग लगा दी। इस पुतले की आग बुझाने के लिए पुलिस ने फायर इस्टिंगुशर का सहारा लिया। CSP पल्लवी शुक्ला ने कहा कि सभी के खिलाफ महामारी एक्ट में मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जागो सरकार जागो:उज्जैन में सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी, अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल; संविदा नियुक्ति की मांग पर अड़े

Tue May 25 , 2021
उज्जैन। प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते कोविड मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाने की समस्या पहले से बनी हुई थी। मंगलवार को उज्जैन के माधव नगर और चरक कोविड अस्पताल के अस्थाई कर्मियों की हड़ताल ने मरीजों के साथ साथ प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी है। […]