महाराणा प्रताप जयंती के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की समस्त जानकारी युक्त फोल्डर का विमोचन हुआ

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विगत 27 वर्षों से तिथि से महाराणा प्रताप जयंती पर शौर्ययात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी 2 जून की शाम 4 बजे से चामुंडा माता चौराहे से देवासगेट, दौलतगंज, कंण्ठाल चौराहा, क्षीरसागर होती हुई सामाजिक न्याय परिसर तक शौर्ययात्रा निकाली जाएगी।

दो दिन पूर्व 31 मई को चामुंडा माता चौराहे से दो पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी एवं 1 जून को महाराणा प्रताप जी का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। महाराणा प्रताप जयंती के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी युक्त फोल्डर का विमोचन देवासगेट स्थित कार्यालय पर 25 मई को राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठा. हरदयालसिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष-द्रूपदसिंह पंवार, शहर अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, युवाविंग के शहर अध्यक्ष आनंदसिंह खींची, युवाविंग के प्रदेशसचिव दर्शन ठाकुर एवं मलखानसिंह दिखित, लाखनसिंह असावत, प्रकाशसिंह परिहार, चन्दरसिंह भाटी, अर्जुनसिंह सिकरवार, शक्तिसिंह बेस, अभिषेकसिंह बेस, प्रदीपसिंह तोमर, अनिलसिंह राजपूत, राजेश सिंह दिखित, कपिलसिंह सोलंकी, नितिनसिंह गौतम, सुरेशसिंह कुशवाह, राघवेंद्रसिंह भदौरिया, नरेंद्रसिंह तोमर, राजेंद्रसिंह चौहान, भारतसिंह राठौड़ आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन के पास ही रहेगी आईटी पार्क की जमीन

Wed May 25 , 2022
राज्य की केबिनेट में हुआ फैसला, 17 साल पुराना विवाद समाप्त उज्जैन, अग्निपथ। भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर से सटी हुई आईटी पार्क की जमीन अब मंदिर के पास ही रहेगी। बुधवार को राज्यशासन ने केबिनेट की बैठक में अंर्तराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत मिशन यानि इस्कान को जमीन आवंटन के प्रस्ताव पर […]