महावीर इंटरनेशनल उज्जैन ने लोगों की मदद के लिए बनाया ऑक्सीजन बैंक

उज्जैन। महावीर इंटरनेशनल उज्जैन ने ऑक्सीजन बैंक बनाया है। शनिवार को महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के सौजन्य से 2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 10 ऑक्सीमीटर मिले हैं।

महावीर इंटरनेशनल उज्जैन के अध्यक्ष सुनील जैन दोशी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के निर्देशन पर देश के करीब 300 से ज्यादा केंद्र द्वारा कोरोना से पीडि़त लोगों एवं गरीब परिवारों को कई तरह की सहायता पहुंचाई है।

आइसोलेशन कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन मशीन एवं ऑक्सीमीटर 5 दिन के लिए निशुल्क दी जाएगी। जो मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ गए हैं, उन्हे डॉक्टर के लिखित परामर्श से ही मशीन कुछ नियम एवं शर्तों के पालन के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

आपने बताया कि लक्ष्मी दोशी ने अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अशोक भंडारी एवं रीजन अध्यक्ष राजेंद्र हिंगड़ के आतिथ्य में विधिवत मशीनों का पूजन कर मानव सेवा के लिए पदाधिकारियों को सुपुर्द की। इस मौके पर मनोहर सिंह मेहता, श्रेणिक लूणावत, सतीश जैन, गोविंद तोतला, बागमल जैन, निर्मल गादिया, दिलीप धींग उपस्थित रहे । संचालन पूर्व रीजन अध्यक्ष राजेंद्र सिरोलिया ने किया। आभार रमनलाल सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सार्वजनिक स्थानों पर बहा रहे खतरनाक रसायन

Sat Jun 12 , 2021
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से खुली पोल नागदा जं., अग्निपथ। शनिवार को खतरनाक रसायन से भरे एक टैंकर को किसी स्थान पर खाली करने का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टैंकर क्रमांक एमपी-09-एचजी-1406 से किसी रसायन को एक स्थान पर बहाया जा रहा […]