लोडिंग वाहन से उड़ाया 50 इंच का एलइडी टीवी

फ्लिपकार्ट डिलेवरी बॉय के साथ वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चलते लोडिंग ऑटो रिक्शा से 50 इंच का एलईडी टीवी उड़ा दिया। डिलेवरी बॉय को पता चलते ही उसे आटो रोका, बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पंवासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

नानाखेड़ा फ्लिपकार्ट कंपनी से बुक सामान की डिलेवरी के लिये शंकर पिता हाकमसिंह मालवीय (25) ग्राम चंदेसरा लोडिंग आटो चालक के साथ दोपहर में निकला था। उसे एमआर-5 मार्ग और मक्सीरोड पर सामान डिलेवर करना था। मक्सीरोड से आगररोड की ओर जाने वाले पांड्याखेड़ी ब्रिज से गुजर रहा था, उसी दौरान आटो की रफ्तार धीमी हुई। आगे बैठे डिलेवरी बॉय का पीछे से कुछ सामान गिरने की आवाज आई। उसने आटो रोका और उतरकर पीछे आया।

2 बदमाश लोडिंग से 50 इंच एलईडी टीवी का बॉक्स बाइक पर रखकर भागते दिखाई दिये। उसने शोर मचाया लेकिन दोनों बदमाश तेजगति से मक्सीरोड की ओर भाग निकले थे। शंकर मालवीय ने तत्काल वारदात की जानकारी पंवासा थाना पुलिस को दी। जांच के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गये। जिसमें दोनों बदमाश आटो के पीछे आते और टीवी लेकर भागते दिखाई दिये।

पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि आटो पीछे से खुला हुआ था। जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया। एलईडी की कीमत 28 हजार रुपये थी। आशंका जताई गई है कि वारदात को कंजर या पारदी गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 लाख लेकर अवैध निर्माण के पाप धोने की तैयारी

Thu Mar 24 , 2022
देवासरोड पर विवादों की मल्टी में अवैध निर्माण पर नियम विरूद्ध हो सकती है कंपाउंडिंग उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर बन रही विवादास्पद बिल्डिंग के मामले में नगर निगम अधिकारियों का नया कारनामा सामने आया है। नगर निगम ने 13 लाख 76 हजार रुपए कंपाउडिंग शुल्क लेकर बिल्डिंग के अवैध हिस्से […]
नगर निगम