महाकालेश्वर मंदिर में लॉकडाउन के चलते आज श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

आम दिनों में वीआईपी को कराए जा रहे बेरिकेड् से दर्शन, गर्भगृह की दहलीज-नंदीहाल में प्रवेश पर सख्ती

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर आज लॉकडाउन के चलते श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद रहेगा। केवल व्यवस्थाओं के तहत मंदिर कर्मचारियों और अन्य की उपस्थिति मंदिर में रहेगी। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद वीआईपी को दर्शन भी बेरिकेड् से कराए जा रहे हैं। किसी को भी गर्भगृह की दहलीज और नंदीहाल में प्रवेश की इजाजत नहीं है।

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में यह बात भी प्रमुखता से उठी थी कि कोरोना के चलते जब सभी का प्रवेश नंदीहाल और गर्भगृह की दहलीज तक बंद कर दिया गया है तो फिर कुछ लोग यहां तक कैसे पहुंच रहे हैं। इसके बाद तहसीलदार और सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंगी ने व्यवस्था में सख्ती करना शुरू की और अब वीआईपी को भी बेरिकेड से दर्शन करवाने शुरू किए गए हैं।

शनिवार को मंदिर में दर्शन को आए वीआईपी को बेरिकेड् से दर्शन कराए गए। साथ ही गर्भगृह की दहलीज और नंदीहाल तक भी किसी को नहीं पहुंचने दिया गया। तहसीलदार सुश्री सिंगी जब से मंदिर में आई हैं, तब से व्यवस्थाओं में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। होलिका दहन के दौरान भी उनकी पुख्ता व्यवस्थाओं से कोई भी बाहर का व्यक्ति मंदिर प्रांगण में प्रवेश नहीं कर पाया था।

आज रहेंगे श्रद्धालुओं के दर्शन बंद

रविवार को आज लॉकडाउन के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। पूर्व की ही तरह केवल मंदिर कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और पुलिस कर्मियों को प्रवेश की पात्रता रहेगी। यह नियम केवल ड्यूटी पर आने वाले उक्त लोगों के लिए लागू रहेगा। अन्य प्रोटोकाल आदि का प्रवेश भी बंद रहेगा। परंपरागत रूप से की जाने वाली आरतियों और पंडे पुजारियों के प्रवेश पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

इनका कहना है

आज मंदिर में पूर्णत: श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। आम दिनों में वीआईपी को भी गणपति मंडपम के बेरिकेड् से दर्शन करवाए जा रहे हैं।
पूर्णिमा सिंगी, तहसीलदार और सहायक प्रशासक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल में पुलिस पर हमला:नाइट कर्फ्यू में दुकान बंद करवाने पहुंची पुलिस पर खौलती चाय उड़ेली, महिलाओं ने पत्थर फेंके; 3 जवान जख्मी

Sun Apr 4 , 2021
भोपाल। के काजी कैंप में नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक चाय वाले और उसके बेटे ने पुलिसवालों पर खौलती चाय फेंक दी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धक्का-मुक्की भी की। दूसरी तरफ महिलाओं ने छत से पुलिसवालों पर पत्थर फेंके। इस […]