महिला कांग्रेस ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान

उज्जैन,अग्निपथ। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस 5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में महिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देशानुसार उज्जैन शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजु जाटवा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा शासन हाई स्कूल की प्राचार्या व शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए अंजू जाटवा ने कहा कि ऐसे देश में कई शिक्षक है जो शिक्षा के जरिये सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे है गुरु ग्रंथ का सार है, गुरु है प्रभु का नाम, गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु हैं चारों धाम। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली है भारत छात्रों और शिक्षकों का देश है। शिक्षक यानी जो बंद दिमाग को खोल दें अज्ञानता को प्रतिभा के सूरज में बदल दें विद्यार्थी लगातार सीखता रहे हर शिक्षक का लक्ष्य होता है शिक्षक संकट में अलग राह बनाते है।

इस अबसर पर मौजूद महिला कांग्रेस की जीवाजीगंज ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा राजपूत, इंदिरा नगर ब्लॉक अध्यक्ष उमा कुशवाह, महामंत्री गीता यादव, वार्ड अध्यक्ष इंदिरा नामदेव, मोनिका बेंडवाल, सेराज बी, उषा मालवीय व संजु यादव ने शिक्षिकाओं का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे ( 06 सितंबर 2021)

Sun Sep 5 , 2021
दौड़… अपने असरदार जी को हमारे पाठक भूले तो नहीं होंगे। लंबे समय बाद हम उनको याद कर रहे हैं। हालांकि, अपने असरदार जी खुद काफी समय से गायब हंै। मगर अब वह एक कुर्सी की दौड़ में लग गये हैं। उनकी निगाहे भरतपुरी क्षेत्र के उस भवन की कुर्सी […]