महिला ने 9 व्यापारियों को लगाई 1.25 करोड़ की चपत

राजस्थान के व्यवसायी की शिकायत पर अमानत में खयानत का केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। खरीदी बिक्री के नाम पर एक महिला व्यवसायी ने शहर के साथ ही राजस्थान के व्यापारी को भी लाखों रुपए की चपत लगा दी।

दो महिला सहित 9 व्यापारियों के 1.25 करोड़ हड़पने की शिकायत होने पर चिमनगंज पुलिस ने अमानत में खयानत का केस दर्ज कर गुरुवार से जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक अजमेर स्थित आना सागर लिंग रोड निवासी प्रदीप पिता गुमानमल माहेश्वरी (50) की किशनगढ़ में मालाजी ट्रेडर्स संस्था है। मूंदड़ा कॉलोनी हाल मुकाम इंदौर खजराना स्थित रवि नगर निवासी दीपिका ओरा की मक्सीरोड़ औद्योगिक क्षेत्र जैन ब्रदर्स की संचालिका है। ओरा ने 26 दिसंबर 2018 को माहेश्वरी से सूती कपड़ा मंगवाया और बकाया 6.69 लाख रुपए हड़प कर लिए। राशि मांगने पर ओरा ने माहेश्वरी व उनकी पत्नी अनुराधा को धमकी तक दे दी। मामले में माहेश्वरी ने 10 अगस्त 2020 को एसपी को बाद में 15 नवंबर को को थाने में भी आवेदन दिया था। नतीजतन जांच के बाद बुधवार रात वोरा के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।

यह भी हुए शिकार

पुलिस के अनुसार माहेश्वरी के अतिरिक्त वोरा के खिलाफ अशोक मूंदडा़ पे 47 लाख, विशालचंद जैन ने 25 लाख, दिलीप जैन ने 15 लाख, आनंद माहेश्वरी ने 10 लाख, संजय चौरषिया ने 8 लाख, मनीष नागर ने 9 लाख, विभा मिश्रा ने 2 लाख और दर्पण नीमा ने 2 लाख रुपए नहीं लौटाने की शिकायत की है।

परिवार से संपत्ति विवाद

बताया जाता है कि वोरा पति सतीश की मौत के बाद इंदौर में पिता के पास रहकर व्यवसाय कर रही है। पति की फर्म के नाम से ही उसने सभी से माल लेकर राशि हड़पी है। वहीं संपत्ति को लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 करोड़ रुपये की शेर खाल बरामद, खरीदार भी धराया

Thu Jan 21 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। आगररोड पर एक कारपेंटर शेर की 3 खाल का सौदा कर रहा था। पुलिस ने उसके साथ खरीदार को भी गिरफ्त में लिया है, लेकिन गुरुवार रात तक आरोपी ने उसके पास खाल कहां से आई यह नहीं कबूला। सारंगपुर के एक व्यक्ति ने आगर रोड के कारपेंटर से […]

Breaking News