मादक तस्कर एवं बिक्री करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी कालू डागा गिरफ्तार

नागदा जं.। शहर में मादक पदार्थों स्मैक, ब्राउन शुगर, गांजा एवं अन्य की तस्करी एवं बिक्री करने वाले शातिर आरोपी कालू डागा को नागदा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कालू पर एसपी उज्जैन द्वारा 5000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। गौरतलब है कि उक्त आरोपी नागदा में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलग्न था बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ स्मैक, ब्राउन शुगर आदि की बिक्री कर शहर के युवाओं को नशे की गिरफ्त में डालने का आरोपी हैं। कालू डागा की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नाम भी इस गोरखधंधे में संलिप्त लोगों के सामने आ सकते हंै।

कैसे पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि फरार आरोपी इंदौर में निवासरत है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम इंदौर भेजी गई। 2 दिनों तक लगातार नागदा पुलिस द्वारा इंदौर में डेरा डाले हुए थी। इंदौर में मरीमाता, राउ, बाणगंगा थाना क्षेत्र, किशनगंज थाना क्षेत्र, लसुडिय़ा, आजादनगर व इंदौर के विभिन्न स्थानों पर आरोपी युनुस उर्फ कालू डागा की तलाश की गई। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी नागदा पुलिस के इंदौर में आने की भनक लगने से आरोपी युनुस उर्फ कालू डागा इंदौर से नागदा की ओर भाग गया है। मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से नागदा पुलिस इंदौर से नागदा पहुंची और मंगलवार सुबह जूना नागदा से चंबल मार्ग की ओर जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश किया गया।

शहर में स्मैक लाने वाले आरोपियों ने बताया था डागा का नाम

गौरतलब है कि 18 जून को मुखबिर की सूचना के आधार पर दशहरा मैदान नागदा के पास से टाटा इंडिगो गाड़ी में स्मैक पकड़ी गई थी। जिसमें आरोपी जुबेर, शहनवाज और नाहर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी कालू डागा फरार चल रहा था, जिस पर एसपी उज्जैन द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

इनकी रही भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी नागदा श्यामचन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक होतमसिंह बघेल प्रधान आरक्षक विनोद माली, सुनील बैस, आरक्षक सुखदेव की रही।

क्या है मामला

मामले में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र शुक्ल एवं एएसपी आकाश भूरिया द्वारा चलाए जा रहे हैं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान के तहत, सीएसपी मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस द्वारा 5000 का इनामी बदमाश यूनुस उर्फ कालू डागा पिता इलियास खान निवासी बालाराम की कुटिया को चंबल मार्ग नागदा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यूनुस उर्फ कालू डागा जिस पर थाना नागदा में पूर्व के अपराध हत्या के प्रयास, मारपीट और नारकोटिक्स एक्ट के पंजीबद्ध है। आरोपी द्वारा शहर में काफी दिनों से स्मैक पुडिय़ा बनाकर बेचने का काम किया जा रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिशु रोग विशेषज्ञ के अभाव अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरायीं

Tue Aug 31 , 2021
थांदला। अंचल को काफी लम्बे समय से अपनी सेवाएं दे रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डा. कमलेश परस्ते के स्थानान्तरण से सिविल हास्पीटल के शिशु रोग विभाग की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अस्पताल में निमोनिया, सर्दी, जुकाम के मरीजों की भीड़ लग रही है। जिसमें छोटे बच्चों की संख्या अधिक है। […]