माधव कॉलेज में छात्रों ने की तोडफोड़, फॉर्वर्डिंग करने को लेकर हंगामा

उज्जैन,अग्निपथ। माधव महाविद्यालय में शुक्रवार को हंगामा हो गया। परीक्षा के फार्म फॉर्वर्डिंग करने की बात पर छात्रों ने मामूली तोडफ़ोड़ कर दी। विवाद का पता चलते ही जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

प्राचार्य द्वारा व्यवस्था करने के आश्वासन पर मामला शांत हो पाया। गोवर्धन सागर के समीप स्थित माधव कॉलेज में बीए, बीकाम, बीबीए, बीसीए की वार्षिक परीक्षा के फार्म जमा हो रहे है। इसके लिए मात्र दो विंडो खुलने के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं।

समय सीमा कम होने के बावजूद व्यवस्था नहीं होने से आक्रोशित नाराज छात्रों ने शुक्रवार दोपहर कॉलेज में तोडफ़ोड़ कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए।

विवाद बढऩे पर छात्र नेता बबलू खिंची, छात्र नेता बलराम मालवीय, अखिलेश अस्ते, अविनाश गवरी व रितिक कैथवास के साथ कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य जीएल बरवैया को अव्यवस्था को लेकर खरीखोटी सुनाई। प्राचार्य बरवैया द्वारा फार्वेटिंग जमा करने की समय सीमा बड़ाने और विंडो खोलने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए।

प्रबंधन पर लगाए आरोप

छात्र नेता खिंची ने बताया कॉलेज ट्रांसफर कर दिया, लेकिन भवन का इंतजाम नहीं है। 10 हजार विद्यार्थी है, जिनमें तीन हजार छात्राएं हंै। तय समय के लिए लिंक खुलने पर भी मात्र दो विंडो खोली गई है। 10 से 5 का समय है, लेकिन प्रोफेसर व स्टॉफ 12 बजे तक आता और तीन बजे चला जाता है, जिसके कारण क्लास नहीं लग पाती और दूर से आने वाले विद्यार्थी परेशान होते हैं। शिकायतों के बाद भी प्रबंधन सुधार को तैयार नहीं इसलिए हंगामा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनिश्चरी अमावस्या: शिप्रा में विस्फोट के चलते घाट पर नहान प्रतिबंधित, फव्वारा स्नान होगा

Fri Mar 12 , 2021
साध्य योग में आने से सिद्धियों के लिए विशेष महत्व उज्जैन, अग्निपथ। वर्ष 2021 की पहली शनिश्चरी अमावस्या फाल्गुन माह में 13 मार्च को आइ है। लेकिन शिप्रा के त्रिवेणी घाट पर पिछले दिनों पानी में हुए विस्फोटों के कारण दोनों घाटों पर पर्व स्नान प्रतिबंधित कर दिया गया है। […]