माधव क्लब मार्ग पर खड़ी 2 कारों में लगी आग

सामने था अस्पताल, दहशत में आये लोग

उज्जैन, अग्निपथ। माधव क्लब मार्ग पर शनिवार दोपहर 2 कारो में आग लग गई। इस दौरान विस्फोट भी हुआ। आगजनी स्थल के सामने निजी अस्पताल बना हुआ है। जिसके चलते लोग दहशत में आ गये थे।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि माधव क्लब से तीन बत्ती चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक कार में आग लगी गई थी, जिसकी लपटें इतनी तेजी से उठी कि समीप खड़ी कार भी जल उठी। भीषण आग देख लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग की लपटों के बीच 2 विस्फोट भी हुए।

आगजनी स्थल की स्थिति देख मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। फायर बिग्रेड के आते ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किये गये। 30 मिनिट में काबू पा लिया गया। कार में 2 गैस सिलेंडर रखे होना सामने आए है। पूछताछ करने पर पता चला कि कार लतिका ट्रेवल्स के बाबू भैय्या द्वारा संचालित की जाती है। ट्रेवल्स का बिजली के खंबे पर बोर्ड लगा हुआ है, आफिस बना हुआ नहीं है। पुलिस ने बोर्ड पर लिखे संचालक के न बरों पर कॉल किया, लेकिन दोनों न बर बंद होना सामने आये। मामले में पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज किया है।

कारों की न बर प्लेट पर झुलस चुकी थी। जिसे ट्रेस कर मालिका पता लगा जा रहा है। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आगजनी के बाद कार में बैठा युवक निकलकर भाग गया था।

आवाज सुनकर लोगों में फैली दहशत

कारों में लगी आग के बाद विस्फोट की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। सामने अस्पताल बना हुआ था और कई लोगों की भीड़ लगी थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कार में मिल घरेलू सिलेंडरों से कारों की टंकी में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। जिसकी वजह से आगजनी हुई है। जांच और संचालक से पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

500 से अधिक महिलाओं ने किया मां राणी सती दादी का यशगान

Sat Jul 30 , 2022
जन्म और विवाह उत्सव पर जमकर झूमी, भक्तिरस की 6 घंटे हुई रसवर्षा उज्जैन, अग्निपथ। अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित मां राणी सती दादी के मंगलपाठ उत्सव में समाज की 500 से अधिक महिलाओं ने नारायणी जन्म, नारायणी विवाह, चुंदड़ी उत्सव और दादीजी की धमाल में जमकर फूल बरसाए और […]