माधव नगर अस्पताल : अव्यवस्था की स्थिति के लिए दोषी मानते हुए डॉक्टर शर्मा को प्रभारी के पद से हटाया

नया प्रभार कलेक्टर ने डॉक्टर कुमरावत को सौंपा

उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर अस्पताल में 8 अप्रैल को हुई तोडफ़ोड़ की घटना के बाद शनिवार को कलेक्टर ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए प्रभारी पद पर डॉक्टर संजीव कुमरावत की नियुक्ति कर दी है। वहीं डॉक्टर भोजराज शर्मा को संस्था प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि कोरोना संक्रमण के मरीजों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सिविल हॉस्पिटल माधव नगर में 8 अप्रैल को अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई है। इसलिए कार्य सुविधा की दृष्टि से उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ. संजीव कुमरावत को सिविल हॉस्पिटल माधव नगर का संस्था प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

ऑक्सीजन की कमी का उठा था मुद्दा

ज्ञातव्य रहे कि पिछले गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र शेरे की माधव नगर कोविड सेंटर में मौत हो गई थी। बुधवार रात जितेंद्र ने व्हाट्सएप पर ऑक्सीजन की कमी का मैसेज भेजा था। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता के साथियों और परिजनों ने माधव नगर अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था और सोलफुल के साथ पथराव कर दिया था। हंगामे की स्थिति देर शाम तक बनी रही थी। नोडल अधिकारी सुजान सिंह रावत सांसद अनिल फिरोजिया सहित तमाम अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में मामले को शांत कराने का प्रयास किया था और अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सांसद मालवीय ने कोरोना अस्पतालों के हालात का लिया जायजा

Sun Apr 11 , 2021
उज्जैन। उज्जैन में कोरोना के चलते हो रही लगातार मौतों से व्यथित मध्यप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शनिवार को कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े। उनके फेसबुक पेज पर नागरिकों ने उनसे अपील की थी कि इस समय उज्जैन की सारी जनता की नजर आप पर […]