मालनवासा में सूने मकान पर चोरों को धावा

उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने सोमवार-मंगलवार रात मालनवासा में सूने मकान पर धावा बोला। परिवार पिछले 10 दिनों से बाहर गया हुआ है। रिश्तेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

नागझिरी थाने के प्रधान आरक्षक विनोद खराड़े ने बताया कि मालनवासा में बद्रीलाल आंजना का मकान बना हुआ है। बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह रिश्तेदार संजयसिंह पटेल मकान पर आया तो उसने ताला टूटा देख सूचना दी।

पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि बद्रीलाल का परिवार धार्मिक यात्रा पर 10 दिनों से बाहर गया हुआ है। संजयसिंह सुबह-शाम घर की देखरेख के लिये आता-जाता है। पुलिस ने बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये आसपास कैमरों का पता लगाया, लेकिन क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं होना पायेगें। फिलहाल संजय की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

परिवार के लौटने पर चोरी गये सामान का आंकलन हो पायेगा। संभावना जताई गई है कि बदमाश घर से हजारों के आभूषण और कुछ नगदी चुराकर ले गये है।

तडक़े 4 बजे पकड़ाया चोर

नागझिरी थाना क्षेत्र के क्षिप्रा विहार में मोहन सिसौदिया के निर्माणाधीन मकान पर एक बदमाश तडक़े 4 बजे पहुंचा और निर्माण सामग्री चुराकर ले जाने लगा। चौकीदार जगदीश ने उसे देखा और शोर मचाकर घेराबंदी कर दी। आसपास के रहवासी नींद से जगा गये और चौकीदार के साथ मिलकर बदमाश को पकड़ लिया। जिसे नागझिरी थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस के अनुसार बदमाश बबलू गांधीनगर का रहने वाला है और नशे का आदी है। पूर्व में चोरी का प्रयास करते समय पकड़ चुका है। दोपहर में उसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर व निर्वाचन के आदेश के आदेश की उड़ी धज्जियां

Tue May 31 , 2022
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में मौज मस्ती का फोटो किया था अपलोड धार, अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 9 दिन पूर्व 21 मई को पत्र जारी कर जिले के समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के गंभीर बीमारी […]
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में मौज मस्ती का फोटो किया था अपलोड।