मास्क नहीं पहनने वाले 369 को भेजा जेल

210 लोगों पर 22 हजार रुपए जुर्माना लगाया

उज्जैन। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन की सख्ती फिर शुरू हो गई है। कोरोना स्क्वाड ने शुक्रवार को बाजार में बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन शहर में कोरोना स्क्वाड द्वारा मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के विरुद्ध न केवल शहर के सभी थाना क्षेत्रों में बल्कि जिले के अन्य स्थानो पर भी बड़े पैमाने पर जेल भेजने की व चालान की कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार को शहर के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 369 लोगों को मास्क नहीं पहनने के कारण आस्थाई जेल की हवा खानी पड़ी। यही नहीं शहर में कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 210 लोगों पर 22 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज की कार्यवाही में राजस्व विभाग के कार्यपालक मजिस्ट्रेट, विभिन्न कोरोना स्क्वाड के अधिकारीगण, पुलिस के अधिकारी एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्य कर बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने वालो पर चालानी कार्रवाई की गई है और अस्थाई जेल में बंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना अनुमति के बॉयोडीजल पंप चला रहा था, प्रकरण दर्ज

Fri Dec 4 , 2020
उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नागदा उन्हेल मार्ग ग्राम मालीखेड़ी उन्हेल में संचालित हिन्दुस्तान बायोडीजल पम्प की बायोडीजल पम्प की जाँच पंप मालिक दिलशाद अहमद की उपस्थिति में जांच की गई। पम्प मालिक के पास में पंप संचालित करने के लिये किसी भी सक्षम प्राधिकारी की अनापत्ति एवं […]

Breaking News