मिशन संचालक द्वारा किया गया स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण

Charak hospital Nirikshan

चरक भवन की शिशु गहन चिकित्सा इकाई में नवजात की माताओं से चर्चा की

उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतु मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, (एन.एच.एम.) मध्यप्रदेश श्रीमती प्रियंका दास द्वारा उज्जैन जिले का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती प्रियंका दास मिशन संचालक के साथ डॉ.पंकज शुक्ला, डॉ.अर्चना मिश्रा, डॉ.अश्विन भागवत भी उपस्थित हुवे जिनके द्वारा जिला चिकित्सालय, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन मे संचालित एस.एन.सी.यु. (शिशु गहन चिकित्सा इकाई) मे उपस्थित होकर नवजात शिशुओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया एवं नवजात की माताओं से चर्चा की। चरक भवन मे ही संचालित स्किल लेब का भी निरीक्षण किया गया एवं प्रशिक्षण अधिकारी से चर्चा की।

श्रीमती प्रियंका दास द्वारा नर्सिंग महाविद्यालय का निरीक्षण किया एवं नवनिर्मित होस्टल एवं महाविद्यालय के स्टाफ हेतु नवनिर्मित आवासगृह का भी अवलोकन किया गया एवं महाविद्यालय परिसर मे पोधा रोपण भी किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा जिला चिकित्सालय मे संचालित एन.सी.डी. क्लीनिक पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिला चिकित्सालय की कैंसर युनिट की सेवाओं एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
साथ ही उज्जैन शहर मे संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आदर्शनगर मे उपस्थित होकर शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदान की जा रही समस्त सेवाओं के विभिन्न घटकों का भी पर्यवेक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

पर्यवेक्षण के दौरान राज्य स्तरीय दल के साथ-साथ डॉ.पनिका उपसंचालक, डॉ.डी.के.तिवारी उपसंचालक स्वास्थ्य सेवायें उज्जैन संभाग, डॉ.संजय शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.पी.एन.वर्मा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ.सुनीता परमार जिला क्षय अधिकारी, डॉ.जितेन्द्र शर्मा आर.एम.ओ. जिला चिकित्सालय, डॉ.दिलीप वास्के एन.एन.सी.यु. प्रभारी, डॉ.रोनक एल्ची चिकित्साधिकारी, दिलीप सिंह सिरोहिया, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी डॉ.आदित्य माथुर ऐपिडिमियोलॉजिस्ट, सुश्री परविन्दर बग्गा एम एण्ड ई अधिकारी, श्रीमती नेहा निर्मल उपयंत्री भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4 दिनों से हाथ ठेला, फुटकर व्यापार बंद, लोन कैसे भरेंगे

Sat Dec 11 , 2021
महाकाल मंदिर से चारधाम तक बैरिकेटिंग से गरीब व्यापारी परेशान, प्रशासक के नाम सौंपा ज्ञापन उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर से चारधाम तक बैरिकेटिंग कर दिये जाने से पिछले 4 दिनों से हाथ ठेला, फुटकर व्यापार करने वालों का व्यवसाय बंद है, ऐसे में हाथ ठेला फुटपाथ व्यापारियों ने महाकाल मंदिर […]

Breaking News