मुख्यमंत्री ने पूछा वार्ड 6 का क्या हुआ

झाबुआ/पेटलावद, अग्निपथ (मनोज चतुर्वेदी/ मनोहर डोडिया)। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान आज नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार हेतु जिले के पेटलावद में थे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर हेलीपेड पर उतरते ही भाजपा नेताओं में स्वागत हेतु होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री हेलीपेड से सीधे सभा स्थल पुराना बस स्टैंड पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने पेटलावद के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस सरकार ने भाजपा राज में शुरू की गई कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। जिसे हमने फिर से शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने संबल योजना,आयुष्मान योजना के साथ अन्य योजनाओं के नाम गिनाते हुए योजनाओं का लाभ देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहाकि नगर की जनता ने हमेशा भाजपा को जिताया ही है इस चुनाव में भी जिताए ताकि नगर परिषद भाजपा की होगी तो वो हम से मिलकर नगर का विकास करेगी। अंत में जब मुख्यमंत्री नगर की 15 ही वार्डो से भाजपा उम्मीदवारों का नाम लेते हुए उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे कि वार्ड 5 के बाद वार्ड 7 का नाम आया तो मुख्यमंत्री ने भाजपाइयों से पूछा वार्ड 6 का क्या हुआ।

जनता दरबार से आवाज आई मामाजी पूछिए वार्ड 7 का क्या हुआ। मुख्यमंत्री ने आवाज को शांत करते हुए कहा की पूछूंगा लेकिन मंच से नाम पुकारने के बाद भी मंच से नही पूछा की वार्ड 6 से क्या हुआ। वार्ड 6 से भाजपा का बागी उम्मीदवार मैदान में है जबकि अधिकृत प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे और भाजपा छोडऩे का ऐलान कर दिया था। मंच पर भी लगाए गए फ्लेक्स में वार्ड 6 के स्थान पर न प्रत्याशी का फोटो था और न नाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कल से सुबह 9 से 2 और शाम को 5 से 6 बजे तक खुलेगी ओपीडी

Mon Sep 19 , 2022
जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य संस्थाओं का ड्यूटी समय फिर बदला उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश शासन ने लोकहित को देखते हुए जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं खुलने का समय में परिवर्तन के आदेश दिए थे। इसके एक दिन बाद ही उज्जैन सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने डॉक्टर्स और कर्मचारियों के कार्य […]
Ujjain District Hospital