साइंस कॉलेज में पर्यावरणविद डॉ. जोशी का व्याख्यान हुआ

उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को प्रकृति और पर्यावरण विषय पर पद्म भूषण पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी का व्याख्यान आइक्यूएसी, इको क्लब एनएसएस ,एनसीसी, फ्य़ूचर फार्मर क्लब एवं विस्तार फ्लैगशिप कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित हुआ।

शाब्दिक स्वागत डॉक्टर अर्पण भारद्वाज ने किया। रूपांतरण संस्था के राजीव पाहवा तथा रोटरी क्लब इंटरनेशनल के रविप्रकाश लंगर इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि हमें मशीन नहीं मनुष्य बनाना चाहिए, प्रकृति के विज्ञान को समझना होगा विकास के साथ साथ समृद्धि को चुनना होगा तभी हम एक स्थिर विकसित राष्ट्र के रूप में पल्लवित हो सकेंगे। विकास के नाम पर विनाश को रोकना ही होगा।

हमें समृद्ध स्वस्थ एवं पुष्ट भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर डॉ. जोशी को महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया। छात्रों तथा अतिथियों द्वारा संवाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त किया गया। छात्र कनक धाकड़ ने वन के संदेश को कैसे समझें प्रश्न किया तब डॉ. जोशी ने कहा कि वन हमें देने की प्रेरणा देते हैं हमें उनसे यही सीखना है

। इस अवसर पर हिमानी दीदी, किरण दीदी, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन दीपेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया तथा आभार डॉ एचएस द्विवेदी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. कविता मंगलम सर्वश्रेष्ठ संभागाध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित

Mon Apr 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मध्यप्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन इंदौर में हुआ। जिसमें प्रांत के 16 संभाग के अध्यक्ष में से उज्जैन की डॉ. कविता मंगलम को संभाग के सर्वश्रेष्ठ संभागाध्यक्ष का अवार्ड प्रांतीय अध्यक्ष सरला सामरिया द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि मंगलम को उनके द्वारा […]