मृतका की मां ने लगाया ससुरालियों पर प्रताडऩा का आरोप

बेटी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

उज्जैन, अग्निपथ। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की मां ने ससुरालियों पर प्रताडऩा के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नीलगंगा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाली वैशाली उर्फ सोनू पति संतोष (38) ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया था। देर रात वैशाली की मां सुशीला और दो बहनें ताल जावरा से उज्जैन पहुंची। मंगलवार सुबह मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल वालों को बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ सालों से पति मायके से चेन, पैसे लाने के लिये धमकाता था और मारपीट करता था। ससुराल वाले ताने देते थे कि तेरे घर से क्या लेकर आई है। पोस्टमार्टम के दौरान ससुराल वाले जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे। वैशाली की मां और दोनों बहनें घंटो तक इंतजार करती रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया। मामले में नीलगंगा पुलिस का कहना था कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जाएगी।

2 दिन बाद महिला की मौत

ग्राम बिशनखेड़ी की रहने वाले राजूबाई पति तोलाराम गारी (55) दो दिन पहले बेटे अशोक के साथ बाइक पर सवार होकर महिदपुर जा रही थी। काजीखेड़ी डेम के समीप तेज रफ्तार से आई बाइक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। राजूबाई गंभीर घायल हुई थी। जिसे परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां सोमवार-मंगलवार रात मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने सिर्फ गुजरात का मुख्यमंत्री बदला है वहां जनता सरकार बदलने के मूड में है : हार्दिक पटेल

Tue Sep 14 , 2021
मां बगलामुखी दर्शन करने आए गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा में कहा नलखेड़ा, अग्निपथ। गुजरात मे भाजपा ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदला है वहां की जनता प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को बदलना चाहती है। आप गुजरात आएंगे और देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि गुजरात […]