मृतक पिता पर बेटियों की हत्या का प्रकरण

तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कुदा और जान दे दी।

रेलवे पटरियों पर मिली थी चार लाश

उज्जैन,अग्निपथ। चार माह पहले रेलवे पटरी में मिली तीन मासूम बालिका और उनके पिता की लाश के मामले में जांच के बाद जीआरपी ने मृतक पिता के पर बेटियों की हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

अगस्त माह में नईखेड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने रवि पांचाल निवासी संजयनगर ने अपनी तीन मासूम बेटियों अनामिका, आराध्या और अनुष्का के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। चार माह बाद मामले में रवि के खिलाफ तीनों बेटियों की हत्या करने का प्रकरण दर्ज किया है।

जीआरपी के अनुसार मृतक रवि के पास से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें एक महिला से संबंध होने का जिक्र सामने आया था। परिजनों की समझाईश के बाद महिला से संबंध खत्म कर दिये गये थे, लेकिन उसे महिला द्वारा धमकाया जा रहा था। जिसके चलते रवि ने 17 अगस्त को बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली थी।

स्कूल छोडऩे के बहाने ले गया था बेटियों को

ग्राम गोयलाबुजुर्ग हालमुकाम संजय नगर निवासी रवि पांचाल (34 वर्ष) एल्यूमिनियम सेक्शन व फर्नीचर का काम करता था। उसकी बेटी अनामिका (12), आराध्या (8)और अनुष्का (7वर्ष) इंदिरानगर के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार सुबह रवि बेटियों को स्कूल छोडऩे के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।

वह स्कूल की बजाए नागदा ट्रैक पर नईखेड़ी पहुंचा और ट्रैक के समीप बाइक खड़ी कर करीब सुबह करीब 9.20 बजे तीनों बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूद गया। ट्रेन से टकराने की आवाज सुन लोको पायलट इंदू शंकर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। घटना का पता चलते ही लोग जमा हो गए और घटना का वीडियो बनाकर वायरल किए तो मृतक की पहचान रवि के रूप में हो गई।

जेब में मिला सुसाइड नोट, ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी टीआई आरएस महाजन, सीएसपी सुरभि मिश्रा, भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर बालिकाओं के दो स्कूली बेग और टै्रक के पास से रवि की बाइक मिली। रवि की जेब में सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या की वजह ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडि़त करना लिखा और प्रेमिका आशा को बेकसूर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल से पास हुए नगर निगम के नक्शे..!

Thu Dec 15 , 2022
कार्यपालन यंत्री लीलाधर दोराया ने भर्ती रहने के दौरान सबमिट की इंस्पेक्शन रिपोर्ट उज्जैन,अग्निपथ। नगर निगम के अधिकारी जो कर जाए वह कम है। यहां खुद को पीडि़त दिखाने वाले भी कब खुद खेल बता जाए, कह नहीं सकते। खुद को अधिकारी- पार्षद और पत्रकारों से प्रताडि़त बताते हुए नौकरी […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन