मोतीनगर में किशोरी जिंदा जली, मोबाइल से खुलेगा राज

Mratika muskan

प्रेम प्रसंग में घटना की संभावना

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर मंगलवार को एक नाबालिग की घर में संदिग्ध तरीके से जलने से मौत हो गई। मौके से मिले मोबाईल व परिजनों के बयान को देखते हुए घटना की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है। मामले में नागझिरी पुलिस जांच कर रही है।

त्रिवेणी के पास स्थित मोतीनगर निवासी 8 वीं तक शिक्षित मुस्कान पिता इब्राहिम खां (17) मंगलवार दोपहर घर पर अकेली थी। इसी दौरान धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो मुुस्कान गंभीर रुप से जली हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही नागझिरी एसआई आरएल भगत व एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मौके से केरोसिन व आईल की बोतल व एक मोबाइल मिला। परिजनों का दावा है कि मुस्कान को उन्होंने मोबाइल नहीं दिया था। मामले में सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने कहा कि मुस्कान के जलन की वजह पता कर रहे है। जांच के बाद घटना का कारण पता चल सकेगा।

भाई बोला नहीं दिया मोबाइल

बताया जाता है कि मुस्कान के पिता नहीं है। मॉ चांद बी राजनंदिनी होटल में काम करती है। वह सुबह 9.30 बजे काम पर चली गई थी। भाई शानू मनोरमा में नाईट शि ट में ड्यूटी कर सुबह देर से घर पहुंचता है। घटना के समय वह होटल पर था। पड़ोसियों से सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा। शानू ने बताया कि मुस्कान को उन्होंने मोबाईल नहीं दिया। उसके पास कहा से आया पता नहीं। उसके बयान के बाद आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसी हॉल में अमीरों की बैठक गरीबों की सभा सडक़ पर

Tue Jun 28 , 2022
उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आमसभा में दोहरा मापदंड उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार का प्रचार करने आए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के दौरे में दौहरा रवैया अपनाया गया है। कमलनाथ ने 3 घंटे के उज्जैन प्रवास के दौरान […]
kamal nath sabha ujjain