युवक के पेट में मंगेतर की सहेली ने चाकू घोंपा, गंभीर

देवास की है आरोपी युवती, वारदात के बार हुई फरार

उज्जैन,अग्निपथ। सेंटपाल स्कूल के पास गुरुवार रात एकयुवती ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी युवती फरार हो गई। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है।

ढांचा भवन निवासी कनिष्क पिता श्याम शर्मा (20) गुुरुवार रात सेंटपाल स्कूल की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान देवास निवासी आयुषी उसके पेट में चाकू घोंपकर भाग गई। कनिष्क को गंंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि कनिष्क को उसकी मंगेतर की सहेली ने चाकू मारा है।

कनिष्क के बयान देने की स्थिति में नहीं होने और आरोपी युवती के फरार होने से घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई, लेकिन पता चला है कि कनिष्क आरोपी युवती के परिजनों को उसकी चुगली करता था। इसी से आक्रोशित होकर उसने हमला किया है। मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश कर रहे हैं। उसके पकड़ाने पर सही कारण पता चल सकेगा।

घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद

बताया जाता है घटना मौके पर लगे सीसी टीवी में कैद हुई है। जानकारी के बाद पुलिस रात तक फुटेज तलाश रही थी,जिससे आरोपी युवती के खिलाफ प्रमाण के रूप में उपयोग कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्य

Thu Jul 14 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जनपद पंचायत की 25 सीटों पर कौन जीता और किसकी हार हुई मतदाताओं के वोट से हुआ फैसला 14 जुलाई को अधिकृत तौर पर घोषित कर दिया गया। इन सीटों में 11 पर कांग्रेस, 8 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि पांच सीटों […]