युवक को बंधक बनाकर पड़ोसियों ने कुत्ते से कटवाया

उज्जैन, अग्निपथ। रास्ते की जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच चल रहे विवाद में बीती रात पड़ोसियों ने युवक को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। युवक की पत्नी ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस ने युवक को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घट्यिा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम केसरपुरा में रहने वाले भैरुलाल पिता नाहर का समीप रहने वाले नागूलाल से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रात को भैरुलाल को नागूलाल, मोहन, पवन, नरेन्द्र और परिवार की 2 महिलाओं ने घेर लिया और मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। भैरु की पत्नी बीच बचाव के लिये पहुंची तो उसके साथ मारपीट की। पत्नी ने मामले की सूचना डायल हंड्रेड पर दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और भैरु को छुड़ाकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका आरोप था कि कमरे में उसे बंधक बना लिया गया था, उसे कुत्ते से कटाया गया और फंदे पर लटकाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जमीन विवाद में चाचा पर हमला

बडऩगर के ग्राम राउदियाकला में खेत की जमीन को लेकर चाचा पर भतीजों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेम भारती (60) का विवाद जमीन को लेकर भतीजों जगदीश, मोहन, गोविंद से चल रहा है। शुक्रवार शाम को प्रेम खेत पर गया था, जहां उस पर तीनों भतीजों ने मिलकर पाइप और धारदार से हमला कर दिया। प्रेम को सिर और हाथ में गंभीर चोंट लगने पर बडऩगर अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर हमला करने वाले भतीजों की तलाश की जा रही है।

महाकालेश्वर मंदिर से महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

महाकाल दर्शन करने आई वृद्धा के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। 2 दिन पूर्व हुई वारदात की शिकायत शनिवार को वृद्धा के परिजनों ने महाकाल थाने पहुंचकर दर्ज कराई।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रतलाम से 2 दिन पूर्व पवनबाई पति धूलचंद मालवीय (52) परिवार के साथ महाकाल दर्शंन करने आई थी। औंकारेश्वर मंदिर में दर्शन की कतार के बीच भीड़ में वृद्धा के गले से मंगलसूत्र गायब हो गया। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर आने पर मंगलसूत्र दिखाई नहीं दिया तो मंदिर समिति के कर्मचारियों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें एक संदेही महिला दिखाई दी।

वृद्धा के पति ने बताया कि मंगलसूत्र में 18 सोने के मोती और पेंडल लगा हुआ था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। गौरतलब हो कि मंदिर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बाद भी अपराधिक प्रवृति के लोग श्रद्धालु बन अंदर पहुंच जाते है और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ वारदात करते है। पूर्व में भी मंदिर परिसर में चेन, मोबाइल, पर्स चोरी होने की वारदातें सामने आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठंडे पानी के लिए श्रद्धालु परेशान

Sat Jun 11 , 2022
महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढऩा भी बना कारण उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भीषण गर्मी के इस दौर में श्रद्धालुओं को ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे के कारण […]