युवक ने माधवनगर थाने में काटा खुद का गला

पुलिस अस्पताल लाई तो किया हंगामा

उज्जैन, अग्निपथ। महिला के घर पर पथराव कर रहे युवक को पुलिस पकडक़र थाने लाई तो उसने अपना गला काट लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। काफी देर हंगामे के बाद युवक लहूलुहान हालत में भाग निकला।

किशनपुरा में देर शाम शर्मिला ललावत के घर के बाहर एक युवक पथराव कर रहा था। शर्मिला की मां ललिता पहुंची तो पथराव कर रहे युवक की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकडक़र थाने लाया गया। उसे लॉकअप में बंद किया जाता उसने ब्लेड निकालकर अपना गला काट लिया और गाली-गलौच शुरु कर दी। पूरा थाना खून से लाल हो गया।

पुलिस ने बमुश्किल उसे काबू में किया और 108 ए बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। युवक का नाम मिलिंद पिता मुकेश जाटवा (27) किशनपुरा सामने आया। वह नशे का आदी है।

अस्पताल से भागकर थाने पहुंचा

जिला अस्पताल में उसे उपचार के लिये भर्ती करने का प्रयास किया तो उसने वहां भी हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने गला काटने का आरोप लगाकर उसने साथ आये पुलिसकर्मियों को मारने का प्रयास किया। वह किसी के काबू में नहीं आ रहा था। उसने 2 बार बेहोशी का नाटक किया। उसे वार्ड बॉय और पुलिस ने उठाने का प्रयास किया तो हाथपाई पर उतर आया। बमुश्किल पट्टी बांधी गई। लेकिन वह अस्पताल से भाग निकला और कुछ देर बाद माधवनगर थाने पहुंच गया।

उपचार कराने को नहीं तैयार

खुद का गला काटने पर लहूलुहान हो चुका युवक अपना उपचार करने को तैयार नहीं है। वह मामा को बुलाने की बात कर रहा था। वह पुलिस पर आरोप लगाकर बदला लेने की धमकी दे रहा है। अस्पताल से भागने के बाद थाने पहुंचकर उसने थाना प्रभारी को गाली-गलौच करना शुरु कर दिया। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने में लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुएं में गिरा पांच साल का मासूम, मौत

Wed Apr 6 , 2022
उज्जैन। खेलते समय बुधवार शाम मासूम घर के पास बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। उसे परिजनों ने क्षेत्रवासियों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। ढांचा भवन शराब गोदाम के पास बने अमर नगर में रहने वाले सुमित जाटवा का […]